Delhi की CM रेखा गुप्ता ने BJP प्रमुख नितिन नवीन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Delhi News Today:  रेखा गुप्ता और नितिन नवीन के बीच दिल्ली के सर्वांगीण विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

Updated Date:April 10, 2026 7:30 PM IST

By India.com Hindi News Desk Edited By Parinay Kumar

Advertisement

Delhi News Today: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दिल्ली के सर्वांगीण विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें अध्यक्ष का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

Advertising
Advertising

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली की प्रगति और जन-जन की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रही है.

हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुईं  मुख्यमंत्री

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया.  मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है. जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी तभी वे समाज, परिवार और अपनी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव ला सकेंगी. दिल्ली में चलने वाली 'लखपति बिटिया' और 'अनमोल' जैसी योजनाएं इसी संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम हैं जो महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती हैं.

Also Read

More Hindi-news News

कार्यक्रम के दौरान 'अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है' और 'सशक्त नारी, समृद्ध राष्ट्र' जैसे संदेशों के माध्यम से महिला नेतृत्व और समान प्रतिनिधित्व के महत्व को रेखांकित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक की यात्रा को साकार करेगा.

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:April 10, 2026 7:30 PM IST

Updated Date:April 10, 2026 7:30 PM IST