G20 समिट के लिए बदली जा रही दिल्ली की सूरत, 'क्रेडिट' लेने की होड़ में AAP-भाजपा में तकरार

G20 Summit Delhi: दिल्ली में आगामी G20 शिखर सम्मेलन के लिए हो रहे सौंदर्यीकरण के क्रेडिट को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जंग छीड़ गई. दोनों पार्टियां इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है.

Published date india.com Published: August 28, 2023 6:21 AM IST
G20 समिट के लिए बदली जा रही दिल्ली की सूरत, 'क्रेडिट' लेने की होड़ में AAP-भाजपा में तकरार

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कहा कि आगामी जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के लिए राजधानी दिल्ली के सौंदर्यीकरण का वित्त-पोषण केंद्र ने किया है, जबकि दिल्ली सरकार यानी आम आदमी पार्टी (आप)-नीत सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. आप ने भाजपा के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह देखकर आश्चर्य हुआ कि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भाजपा अपना बता रही है.

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस बात पर जोर दिया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शहर में जो बदलाव देखा जा रहा है, वह केंद्र सरकार द्वारा वित्त-पोषित है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि दीवार पेंटिंग की अवधारणा भी केंद्र द्वारा पहले प्रगति मैदान सुरंग में और बाद में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के क्षेत्र में शुरू की गई थी. सचदेवा ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री बेशर्मी से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल्ली के सौंदर्यीकरण और बदलाव का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- G-20 Summit: दिल्ली की सड़कों को सजाने की तैयारी, फूलों के 6.75 लाख गमले लगाए जाएंगे

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वे जी-20 की तैयारियों के लिए दिल्ली में उनकी सरकार द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण या विकास की एक भी परियोजना का उल्लेख करें.’’ सचदेवा ने कहा कि भाजपा जल्द ही एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी और शहर में जी-20 से संबंधित विकास परियोजनाओं की पूरी सूची प्रस्तुत करेगी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने वित्त-पोषण किया है. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे वीडियो के जरिये भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता और पदाधिकारी दिल्ली के बदलाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के योगदान को लोगों तक पहुंचाएंगे.

इस बीच, आप ने भाजपा पर ऐसे समय में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया जब देश जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने कहा, ‘‘लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों पर सारा पैसा दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी द्वारा खर्च किया गया है और एमसीडी की सड़कों पर सारा पैसा एमसीडी द्वारा ही खर्च किया गया है. केंद्र सरकार ने केवल वहीं पैसा खर्च किया है, जहां एनडीएमसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कें हैं. इस स्तर की राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है. हम जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं, जहां भारत नेतृत्व कर रहा है, लेकिन भाजपा को केवल गंदी राजनीति करनी है.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.