दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बरकरार, हवा अब भी सांस लेने लायक नहीं, जानें कितना है AQI

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों को पिछले 3-4 दिनों ने गंभीर रूप से परेशान कर रखा है. सोमवार (25 दिसंबर) क प्रदूषण में हल्की कमी जरूर आई, लेकिन अभी भी दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं है. 

Written by: Shivani sharma Edited by: Shivani sharma
Published: December 26, 2023, 7:04 AM IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चार दिन बाद प्रदूषण थोड़ा कम नजर आया है हालांकि हवा अब भी सांस लेने लायक नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं प्रदूषण में आई यह कमी थोड़े समय के लिए है. कल यानि 27 दिसंबर से फिर दिल्ली- NCR में प्रदूषण एक बार गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है.

शुक्रवार (22 दिसंबर) को प्रदूषण के चलते GRAP-3 के नियमों को लागू कर दिया गया लेकिन दिल्ली में सांसों पर आफत बरकरार है. दिल्ली के सभी इलाकों में AQI अभी भी 300 पार है. मंगलवार (26 दिसंबर) की सुबह 7 बजे दिल्ली में ऑवराल AQI का स्तर 372 रहा. यह बेहद खतरनाक श्रेणी में आंका जाता है.

वहीं आपको ये बात बता दें कि बीते नौ साल में यह तीसरी सबसे प्रदूषित क्रिसमस रहा है. इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि कल से एक बार फिर से राजधानी की हवा गंभीर स्तर पर पहुंच सकती है.

प्रदूषण के चलते ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू

प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए शुक्रवार को ग्रेडेड एक्शन रेस्पॉन्स सिस्टम (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है. सीएक्यूएम की मीटिंग के बाद राजधानी में ग्रैप-3 को लागू करने का फैसला लिया गया है. ग्रैप -3 नॉर्म्स लागू होने के साथ सभी गैर-आवश्यक निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक लग गई है. अब दिल्ली और आसपास के जिलों में बीएस-3 और बीएस-4 डीजल गाड़ियों के सड़क पर चलने पर रोक रहेगी. केवल बीएस-6 डीजल वाहनों के चलने की अनुमति होगी. साथ ही गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक शामिल है.

आज कितना है AQI (सुबह 7 बजे)

स्थान AQI
दिल्ली ओवरऑल 372
आनंदविहार 384
बवाना 377
द्वारका 384
पूसा 387
लोधी रोड 330
एयरपोर्ट T3 344
RK पुरम 383
नोएडा 328
ग्रेटर नोएडा 332
गाजियाबाद 302
गुरुग्राम 286
फरीदाबाद 299

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.