
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर 19 दिसंबर 2025 को एक एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफ-ड्यूटी पायलट पर यात्री के साथ मारपीट का आरोप लगा. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एयरलाइन ने तुरंत कार्रवाई की. स्पाइसजेट के यात्री अंकित दीवान अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जा रहे थे. उनके साथ चार महीने की छोटी बेटी और सात साल की बड़ी बेटी थी. स्ट्रॉलर होने के कारण एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें स्टाफ वाली सिक्योरिटी चेक लाइन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी. इसी लाइन में एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल (ऑफ-ड्यूटी, इंडिगो फ्लाइट से बेंगलुरु जा रहे थे) और अन्य स्टाफ लाइन काट रहे थे.अंकित ने लाइन काटने पर आपत्ति जताई तो पायलट ने कथित तौर पर उन्हें “अनपढ़” कहा और बहस शुरू हो गई. बहस बढ़ने पर पायलट ने कथित रूप से अंकित पर शारीरिक हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर खून बहने लगा.
पीटे गए यात्री अंकित ने पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर की, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पायलट की शर्ट पर भी उनका खून लगा था. यह सब उनकी सात साल की बेटी के सामने हुआ, जिससे बच्ची सदमे में है और डरी हुई है.अंकित ने घटना के बाद डॉक्टर से इलाज कराया और अपनी छुट्टियां खराब होने की शिकायत की. उन्होंने 1.2 लाख रुपये की बुकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि फ्लाइट मिस करने का विकल्प नहीं था.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तुरंत बयान जारी कर घटना पर खेद जताया और कहा कि वे ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच के बाद उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी दूसरी एयरलाइन में यात्री के रूप में यात्रा कर रहे थे. दिल्ली एयरपोर्ट ने भी अंकित की पोस्ट पर जवाब दिया कि वे इस अनुभव से गहरा दुखी हैं और मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं. यात्री सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.