Delhi Excise Policy: आबकारी नीति मामले में CM केजरीवाल की सीबीआई न्यायिक हिरासत को 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई

सीएम केजरीवाल की गुरुवार (7 अगस्त) को सीबीआई न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी. वहीं दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को अब 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है.

Written by: Shivani sharma
Updated: August 8, 2024, 3:01 PM IST

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति मामले में गुरुवार (7 अगस्त) को सीबीआई न्यायिक हिरासत खत्म हो गई थी. जिसके बाद अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है.इससे पहले 12 जुलाई और 25 जुलाई को हिरासत की अवधि को बढ़ाया गया था. सीबीआई ने सीएम केजरीवाल पर इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता होने का बड़ा आरोप लगाया है.

बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप के राष्ट्रीय संयोजक को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले में हिरासत में लिया हुआ है. 55 वर्षीय अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उन्हें 21 मार्च को ईडी ने न्यायिक हिरासत में लिया था. 12 जुलाई को अरविंद केजरीवाल को ईडी की हिरासत से जमानत मिल गई थी. लेकिन बाद में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को अपनी हिरासत में ले लिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.