'केजरीवाल को मारने की साजिश हो रही...', CM आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप; EC को लिखा पत्र

Attack On Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर हो रहे लगातार हमले की कोशिश को देखते हुए आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल की सिक्योरिटी की फिर से मांग की है.

Published date india.com Published: January 24, 2025 3:52 PM IST
'केजरीवाल को मारने की साजिश हो रही...', CM आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप; EC को लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा, पदयात्रा और रैलियों में लगातार हमले की कोशिश हो रही है. केजरीवाल पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है. इन सब को देखते हुए आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा और केजरीवाल की सिक्योरिटी की फिर से मांग की.

केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही

आतिशी ने कहा कि हमलावरों को भाजपा और केंद्र शासित दिल्ली पुलिस बचा रही है. अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश है और इस साजिश में दो खिलाड़ी हैं, एक तरफ हैं बीजेपी के कार्यकर्ता, जो अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर हमला करते हैं, पत्थर फेंकते हैं, डंडे लेकर आते हैं, स्पिरिट के स्प्रे करते हैं. दूसरी तरफ हैं अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस.

आतिशी ने बताया केजरीवाल पर कब से हो रहे हमले?

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी से अरविंद केजरीवाल की जान लेने की साजिश हो रही है. हम लगातार देख रहे हैं कि एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं. 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ. जब सोशल मीडिया पर जांच करने गए तो हमलावर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निकला. दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया. अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला हुआ 30 नवंबर में, जब वह मालवीय नगर में अपने पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे और वहां पर उन्हें मैन हैंडल करने की, एसॉल्ट करने की कोशिश हुई.

केजरीवाल को सुरक्षा देने वालों को हटाया गया

आतिशी ने कहा, इसके बाद 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए. ऐसे में भाजपा और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी सामने आ रही है. कल हरी नगर में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए, दिल्ली पुलिस ने उन्हें नहीं रोका. देश के इतिहास में कोई ऐसा जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टिव रहा है कि उसकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए और पुलिस सामने न आई हो. दिल्ली पुलिस बीजेपी और अमित शाह जी के अधीन आती है. भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह का एक ही मकसद है किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को रोकना.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में तैनात पंजाब पुलिस उन्हें सुरक्षा देने के लिए, उन्हें फिजिकल प्रोटेक्ट करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में थी. जिसे हटा दिया गया. इसलिए मैंने और भगवंत मान ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है कि अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी फिर से रिस्टोर की जाए.

भगवंत मान बोले- जो Z+ सिक्योरिटी में आता है…

इस मौके पर मौजूद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं और दिल्ली पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है. अरविंद केजरीवाल पर फिजिकल हमला किया जा रहा है, ताकि वह डर के बैठ जाएं और प्रचार में न निकलें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भगवंत मान ने आगे कहा कि जो जेड प्लस सिक्योरिटी में आता है, वह देश में कहीं भी जाए, उसे उस लेवल की सिक्योरिटी देनी पड़ती है. योगी जी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं, अभी यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री, अभी यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंच चुके हैं. वे अपनी प्रदेश से सिक्योरिटी लेकर आए और यहां भी उन्हें दिल्ली की पुलिस और सेंट्रल फोर्स मिलती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.