
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
BJP leader Ramesh Bidhuri : राजाधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों को उम्मीदवार जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं. इस बीच प्रत्याशियों ने बयानबाजी और पलटवार की सारी हदें भी पार कर दी है. अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे वाले कालकाजी से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर विवाद बयान दिया. अपनी एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला. बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं, 2 करोड़ की कार चलाते हैं. उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि सोनिया गांधी की गोद में बैठ गए.
अपने बयानों के लेकर विवादों में रहने वाले बीजेपी नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसे लेकर विपक्ष में हंगामा है. बुधवार को रमेश बिधूड़ी ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया, कालकाजी से वो आप (AAP) की उम्मीदवार और दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी से टक्कर लेंगे. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा, ‘यहां कोई लड़ाई नहीं है, यहां बहुत बड़ी सत्ता विरोधी लहर है. लोगों ने आतिशी को विदाई दे दी है. उनके नामांकन के समय कालकाजी से 50 लोग भी नहीं थे…हम राजनीति में लोगों की सेवा करने आए हैं, अरविंद केजरीवाल की तरह झूठ बोलकर सीएम बनने नहीं.’
BJP candidate from Kalkaji Assembly Ramesh Bidhuri’s comments on Chief Minister Atishi worsened again
Ramesh Bidhuri said:- “Atishi is running in the streets like a deer running in the forest.”#Delhi #RameshBidhuri #Kalkaji #DelhiAssemblyElection #Atishi #AAP pic.twitter.com/fy3OiLukch
— The National Bulletin (@TheNationalBul1) January 15, 2025
इससे पहले भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने आप नेता आतिशी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिससे राजनीति गरमा गई थी. 5 जनवरी को एक रैली में बिधूड़ी ने आतिशी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपना ‘बाप बदल लिया’ और मार्लेना से सिंह बन गई हैं. इसके अलावा, उन्होंने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कालकाजी की सड़कों को उनके ‘गाल जैसी चिकनी’ बना देंगे. बाद में बिधूड़ी ने अपने बयान के लिए माफी मांगी. बिधूड़ी के बयान पर आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होकर कहा कि भाजपा नेता उनके 80 साल के पिता को गालियां दे रहे हैं, जो गंभीर स्थिति में हैं और बिना सहारे चल भी नहीं सकते. उन्होंने सवाल उठाया कि राजनीति इतनी गंदी कैसे हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.