
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने केजरीवाल को पांच दिन की हिरासत में रखने की मांग की थी, जिस पर अब राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आ गया है. जानकारी के मुताबिक, अदालत ने सीएम को 3 दिन के लिए सीबीआई रिमांड में भेज दिया है. अब जांच एजंसी को 29 जून की शाम 7 बजे से पहले अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में दोबारा पेश करना होगा.
इससे पहले कोर्ट ने जांच एजेंसी को दो दिन की पूछताछ के बाद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दी. सीबीआई ने केजरीवाल से तकरीबन डेढ़ घंटे तक पूछताछ जेल में ही पूछताछ की. इसके बाद जांच एजेंसी उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ले आई, जहां सीएम की रिमांड अर्जी पर सुनवाई के दौरान खूब हंगामा हुआ. सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बाद में सामने आया कि केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन हो गया था.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद थीं. इस बीच, उन्होंने ट्वीट कर कहा, “20 जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली. तुरंत ईडी ने स्टे लगवा लिया. अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपी बना दिया और आज गिरफ़्तार कर लिया. पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये. ये कानून नहीं है, ये तानाशाही है, इमरजेंसी है…’
बता दें कि सीएम केजरीवाल को आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के सिलसिले में जेल में हैं. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. दिल्ली सीएम को इस साल, 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे, अगर हाई कोर्ट ने ईडी को अंतरिम राहत नहीं दी होती. मालूम हो कि निचली अदालत ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी और एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.