Kangana-Supriya Controversy मामले में दिल्ली पुलिस की एंट्री, LG वीके सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

दिल्ली उपराज्यपाल ने शहर के पुलिस आयुक्त से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ की गई अपमानजनक पोस्ट की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है.

Written by: Gargi Santosh
Published: March 28, 2024, 6:41 PM IST

Kangana-Supriya Controversy : कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था कि इस बीच केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi LG V.K Saxena) ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ किए गए अपमानजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है. आपको बता दें कि पिछले दिनों BJP नेता बांसुरी स्वराज ने एलजी को शिकायत लिखकर श्रीनेत के खिलाफ ‘एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने’ के लिए जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.

LG ने पुलिस को दिए ये निर्देश

बांसुरी स्वराज द्वारा की गई शिकायत को उपराज्यपाल ने पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को भेज दिया है. उन्होंने मामले की ‘वैज्ञानिक रूप से’ जांच करने और यदि आवश्यक हो तो कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दिल्ली पुलिस यह भी जांच करेगी कि वास्तव में उक्त पोस्ट किसने किया था और इसके लिए किसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था.

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें हाल ही में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत के लिए एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इसके बाद अभिनेत्री कंगना ने सुप्रिया को आड़े हाथों लिया और ‘एक्स’ पर लिखा, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है. किसी को भी महिलाओं के फिजिकल अपीरियंस के बारे में अपमानजना कमेंट नहीं करना चाहिए. हर महिला गरिमा की हकदार है.

इसके बाद सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा कि अकाउंट से उन्होंने नहीं बल्कि किसी और ने ये पोस्ट किया था. उन्होंने आगे कहा, कि सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट डिलीट कर दी गई है. लेकिन यह मामला इतना बढ़ गया कि अब इस मामले में चुनाव आयोग ने भी हस्तक्षेप कर सुप्रिया को कारण बताओ नोटिस भेजा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.