
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Delhi MCD Election Result 2022, Karawal Nagar, Seelampur, Yamuna Vihar LIVE Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और चुनाव परिणाम आज शाम तक घोषित होने की संभावना है. वोटों की गिनती के लिए 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं. एमसीडी चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP MCD Seat) का कमल खिलता है या दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP MCD Seat) के झाड़ू को बादशाहत मिलती है.
दिल्ली में चार दिसंबर, रविवार को एमसीडी के लिए मतदान हुआ था और इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था. दिल्ली नगर निगम (MCD) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं.
पूर्वोत्तर दिल्ली
करावल नगर पूर्व वार्ड नंबर- 241
विधानसभा- मुस्तफाबाद
उम्मीदवार/पार्टी
आप- आशा बंसल
भाजपा- शिमला देवी
कांग्रेस- सरोज बघेल
सीलमपुर वार्ड नंबर 225
सीलमपुर 225 से
आम आदमी पार्टी- नसीम बानो
बीजेपी-सीमा शर्मा
कांग्रेस- मुमताज और
AIMIM की शबनम उम्मीदवार हैं
यमुना विहार वार्ड नंबर- 232
कांग्रेस-राजकुमार शर्मा
बीजेपी-प्रमोद गुप्ता
AAP-विनीता लूथरा
करावल नगर, सीलमपुर, यमुना विहार की सीट पर इस बार कौन बाजी मारता है और किसकी हार होती है-जानिए पल-पल के अपडेट्स
यमुना विहार सीट से बीजेपी के प्रमोद गुप्ता चुनाव जीते.
करावल नगर पश्चिम सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह जीते.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार हज्जन शकीला ने जीत हासिल की है.
एमसीडी चुनाव: अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक, नतीजों के बाद की रणनीति पर हो रही चर्चा.
हमने कचरे के निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा. भाजपा ने काम किया है. इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा. पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे: हरीश खुराना, दिल्ली बीजेपी नेता
delhimcdpolls | आधिकारिक रुझानों में AAP अब 109, बीजेपी 105 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।
delhimcdpolls आधिकारिक रुझानों में भाजपा 110 सीटों पर, आप 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और राकांपा 1 पर आगे चल रही है. 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर फूल लाया गया.
एमसीडी चुनाव का रुझान: AAP 126, बीजेपी 117 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.