स्वतंत्रता दिवस पर Delhi Metro की टाइमिंग में बदलाव, सुबह 6 की जगह इतने बजे से शुरू होंगी सेवाएं

Delhi Metro Update: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी. सुबह 4 से 6 बजे तक सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी.

Published: August 13, 2024, 5:53 PM IST

Delhi Metro Update: हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की सुविधा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है. DMRC की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ’15 अगस्त को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशन से सुबह 4 बजे ट्रेनों परिचालन शुरू होगा. अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर तड़के 4 बजे से सुबह 6 बजे तक DMRC की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं 15 मिनट के अंतर पर उपलब्ध होंगी. उसके बाद की अवधि में नियमित टाइम टेबल का पालन किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशन पर वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी.’ DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर निकास के लिए मान्य होगी, जो कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक हैं. यह निमंत्रण कार्ड केवल इन्हीं तीन स्टेशन से वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे.’

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिए ट्रेन के अंदर नियमित घोषणाएं की जाएंगी. उन्होंने बताया कि DMRC को ऐसे यात्रियों की यात्रा की लागत की प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय करेगा.

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.