Delhi Monsoon Latest Update: दिल्ली में मॉनसून आज मेहरबान है. मंगलवार को हुई बारिश के बाद आज भी मॉनसून का मिजाज बदला-बदला सा दिख रहा है. दिल्ली में आसमान में जहां काले-काले बादल छाए हैं, वहीं कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली में रूक-रूककर बारिश होगी. आज सुबह से धूप खिली थी लेकिन बादलों की आवाजाही जारी थी. दोपहर से पहले अचानक मौसम ने करवट बदली और घनघोर घटाएं छा गईं. तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने मॉनसून की मेहरबानी दिखा दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.