Delhi Ncr Covered In Toxic Smog Grap 4 Restrictions Imposed Again After Pollution Increased
Delhi Pollution : दिल्ली-NCR पर छाई 'जहरीली' धुंध की चादर, प्रदूषण बढ़ने के बाद फिर लागू हुईं GRAP-4 की पाबंदियां
Delhi Pollution : बुधवार को दिल्ली को धुंध की घनी चादर ने घेरा, इस बीच हवा में प्रदूषण बढ़ गया, जिसके चलते एक बार फिर से राजधानी में GRAP-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.
Delhi Air Pollution : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के सटे इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है, इस बीच बढ़ते प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बुधवार को दिल्ली को धुंध की घनी चादर ने घेरा, इस बीच हवा में प्रदूषण बढ़ गया, जिसके चलते एक बार फिर से राजधानी और एनसीआर में GRAP-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) उप समिति ने जीआरएपी की मौजूदा पाबंदियां ग्रैप-3 (दिल्ली की ‘गंभीर वायु गुणवत्ता) के बाद अब ग्रैप-IV (दिल्ली की ‘गंभीर+’ वायु गुणवत्ता) की सख्त पाबंदियों को लागू करने की घोषणा की है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिल्ली में बुधवार शाम 6 बजे AQI 396 तक पहुंच गया था और इसके 400 अंक को पार करने की संभावना है.
नियमों का सख्ती से पालन करना होगा
CAQM ने अपने आदेश में कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, जीआरएपी की सब-कमेटी ने फैसला किया है कि जीआरएपी के स्टेज-III (‘गंभीर’ श्रेणी) और स्टेज-IV (‘अत्यधिक गंभीर+’ श्रेणी) के सभी उपाय तुरंत लागू किए जाएंगे. ये कदम पहले से लागू स्टेज-I और स्टेज-II के नियमों के साथ लागू रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करना होगा.’ गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से ऊपर जाता है, तो स्टेज-III के उपाय लागू किए जाएं। वहीं, अगर AQI 400 से अधिक हो जाता है, तो स्टेज-IV के कदम फिर से लागू किए जाएं.
CAQM (Commission for Air Quality Management) Sub Committee on GRAP decides to invoke all actions under Stage-III (‘Severe Air Quality of Delhi) & also Stage-IV (‘Severe+’ Air Quality of Delhi) of extant Schedule of GRAP, with immediate effect in addition to the Stage-I and II… pic.twitter.com/mrBiJoPFwV
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.