Delhi News: पराठे की दुकान में AIIMS के डॉक्टरों से मारपीट, 4 घायल, सामने आया CCTV फुटेज

Delhi News: घटनाक्रम से जुड़ा करीब एक मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Published: July 1, 2021, 4:08 PM IST

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के गौतम नगर इलाके में एक झगड़े के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के दो डॉक्टरों समेत चार लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने आज गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार को हुई. पुलिस के मुताबिक एम्स के कुछ डॉक्टर गौतम नगर में भगत सिंह वर्मा पराठे वाले के यहां गए और वहां पर कथित रूप से शराब पी ली. दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘दुकानदार और डॉक्टरों के बीच तीखी बहस हो गई, इसके बाद दोनों पक्षों ने कथित रूप से एक दूसरे पर हमला कर दिया.’

पुलिस ने बताया कि दो डॉक्टर और दुकानदार भगत सिंह वर्मा और उनका बेटा अभिषेक को घटना में चोटें आई हैं. डीसीपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि डॉक्टर पहले भी दुकान पर गए थे. मामले की और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. वहीं घटनाक्रम से जुड़ा करीब एक मिनट का सीसीटीवी फुटेज न्यूज एजेंसी एएनआई से जारी किया है. वीडियो में दोनों पक्षों कथित तौर पर झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

दो पक्षों के बीच झगड़े में घायल हुए एक डॉक्टर सतीश ने कहा कि वहां पराठा विक्रेता गाली-गलौज करने लगा. बहस हुई और उसने मुझे थप्पड़ मार दिया. झगड़ा बढ़ गया और करीब तीस लोग लोहे की रॉड के साथ वहां आए. अगर पुलिस कहती है कि हमने शराब पी थी तो उनसे सबूत मांगे जाएं.

वहीं भगत शर्मा ने कहा कि मैं रात के समय अपनी दुकान पर था और थोड़ी शराब पी रखी थी. तीन डॉक्टर वहां आए. डॉक्टर सतीश मुझसे कुछ परेशान लग रहे थे. उन्होंने मुझे गालियां दी और हमला कर दिया. मैंने इसकी प्रतिक्रिया दी. दूसरे डॉक्टरों ने भी मुझे पीटा. मैंने किसी तरह अपने बेटे को अवाज दी, जब वो वहां पहुंचा तो डॉक्टर सतीश ने उसे धक्का दे दिया. वो नशे में थे. (एजेंसी इनपुट्स)

यहां देखें सीसीटीवी फुटेज-

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.