Delhi News: अलर्ट! दिल्ली में बेचे जा रहे ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल Amphotericin-B के नकली इंजेक्शन, दस गिरफ्तार

Delhi News in Hindi: क्राइम ब्रांच ने एंटिफंगल मेडिसिन अम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन (Amphotericin-B injections) की कालाबाजारी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

Published date india.com Updated: June 20, 2021 6:12 PM IST
black-marketing of Amphotericin B

Delhi News in Hindi: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने राष्ट्रीय राजधानी में ब्लैक फंगस (Black Fungus or Mucormycosis) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटिफंगल मेडिसिन अम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन (Amphotericin-B injections) की कालाबाजारी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आज रविवार को डीसीपी क्राइम ब्रांच मोनिका भारद्वाज ने बताया कि दस लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ने हमने डॉक्टर अल्तमस हुसैन को गिरफ्तार किया. हुसैन उत्तर प्रदेश में देवरिया का निवासी है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अम्फोटेरिसिन बी की 300 एक्सपायर्ड शीशियां खरीदीं. इसके बाद उसने अम्फोटेरिसिन बी की शीशियो में पाइपरेसिलिन/ताजोबैक्टम दवा को पैक किया और इसका वितरण किया.

डीसीपी भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में हमने आगे की जांच की और दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित एक घर से एंटी फंगल की 300 शीशियां बरामद कीं. ये सभी इंजेक्शन नकली हैं या नहीं इसकी अभी जांच की जा रही है. हालांकि, यह स्पष्ट है कि अम्फोटेरिसिन बी के सभी इंजेक्शन नकली थे.

मालूम हो कि अम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन का इस्तेमाल ब्लैक फंगस के इलाज में किया जाता है. ब्लैक फंगस नाक, आंखों, साइनस के साथ कभी-कभी दिमाग को भी नुकसान पहुंचाता है. ये बीमारी डायबिटीज, कैंसर, एचआईवी/एड्स के मरीजों के लिए जान का खतरा साबित हो सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.