
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
नई दिल्ली: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की रेस शुरू होने वाली है. जिन अभिभावकों को अपने बच्चों का नर्सरी एडमिशन कराना है वे तैयार हो जाएं क्योंकि एप्लीकेशन के लिए फॉर्म 23 नंवबर से मिलने वाले हैं. शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन के लिए मानदंड तय कर दिए हैं. ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिशन (Delhi Nursery Admission 2024) संबधित मानदंड तय कर दिए गए हैं. इस बार ज्यादातर स्कूलों में एडमिशन के लिए मापदंड घर से स्कूल की दूरी को तय किया है. यानी घर से स्कूल क जितना पास होगा उतने ज्यादा नंबर दिए जाएंगे. ये दूरी गूगल मैप से तय की जाएगी.
इस संबंध में सोमवार को शिक्षा निदेशालय एडमिशन की सारी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे. इसमें स्कूल और घर की दूरी के साथ-साथ भाई-बहन, पूर्व छात्र का बच्चा (एलुमनाई), पहला बच्चा, जुड़वा लड़कियां, एकल अभिभावक, स्टाफ वार्ड के बच्चे सहित कई दूसरे मानदंडों को शामिल किया है. इसमें सबसे ज्यादा नंबर नेबरहुड को दिया जाएगा. दिल्ली के टोटल 1731 स्कूलों में से कुल 366 स्कूलों ने ही एडमिशन मापदंड तय किया है.
आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट 29 दिसंबर तक जारी की जाएगी. बच्चों के नंबर 5 जनवरी तक अपलोड होंगे. 13 से 22 जनवरी तक जारी लिस्ट से संबंधित कोई समस्या होगी तो उसका समाधान किया जाएगा. 29 जनवरी को चयनित छात्रों की दूसरी लिस्ट जारी होगी. वहीं 31 जनवरी से 6 फरवरी दूसरी लिस्ट की समस्या का समाधान होगा. 8 मार्च से प्रक्रिया समाप्त होगी. उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी.
एलुमनाई के बच्चे को 10 अंक मिलेंगे, वसुंधरा एंक्लेव स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा है कि एलुमनाई का बच्चा होने पर 10 अंक दिए जाएंगे. स्कूल घर के नजदीक होने पर 0-6 किलोमीटर के बीच 60 नंबर दिए जाएंगे और उससे अधिक होने पर 8 किलोमीटर की दूरी के 40 अंक मिलेंगे.
सगे भाई-बहन को 20 अंक मिलेंगे.लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक ने कहा है कि घर से 0-2 किलोमीटर के बीच स्कूल होने पर 40 नंबर, सगे भाई-बहन के 20 नंबर, पहला बच्चा/लड़की पर 10 नंबर दिए जाएंगे. एडमिशन को लेकर विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
https//www.edudel.nic.in/mis/smc/other/frmAdmissionCriteriaPrivateUnAidedRecog2425DistrictWiseReport.aspx
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.