G20 ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर अब नहीं रहेगा कन्फ्यूजन! दिल्ली पुलिस ने दिया हर सवाल का जवाब, आप भी जान लीजिए

G20 Summit 2023: दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं. ऐसे में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों (FAQ) के जवाबों की एक सूची तैयार की है.

Published date india.com Published: September 2, 2023 9:25 AM IST
G20 ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर अब नहीं रहेगा कन्फ्यूजन! दिल्ली पुलिस ने दिया हर सवाल का जवाब, आप भी जान लीजिए

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023 Delhi) के दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं. सोशल मीडिया और वेबसाइटों पर कई बार ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी करने के बावजूद भी लोग पुलिस से जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट की योजना के बारे में बहुत सारे सवाल कर रहे हैं. इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जी-20 समिट के दौरान शहर में ट्रैफिक नियमों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों (FAQ) के जवाबों की एक सूची तैयार की है.

दिल्ली में G-20 समिट कहां आयोजित किया जाएगा?

इसका जवाब देते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा. इसमें आए प्रतिनिधि राजघाट, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (NGMA) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा का दौरा करेंगे.

जी-20 से दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 7 सितंबर से 11 सितंबर तक नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में कुछ ट्रैफिक नियम लागू हो सकते हैं.

क्या NDMC में और NH-48 पर ट्रैफिक प्रतिबंध

जी-20 के दौरान नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के अधिकार क्षेत्र के बाहर एनएच-48 को छोड़कर सामान्य ट्रैफिक पर कोई असर नहीं होगा. नई दिल्ली सहित पूरी दिल्ली में सभी मेडिकल दुकानें, किराना दुकानें, दूध बूथ और सब्जी और फल की दुकानें खुली रहेंगी. नियंत्रित इलाके में सरकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को अपने निजी वाहनों के साथ-साथ सरकारी वाहनों का उपयोग करने की छूट होगी. दिल्ली में पहले से मौजूद सभी तरह के कॉमर्शियल वाहनों और बसों सहित सामान्य यातायात को रिंग रोड और रिंग रोड से परे दिल्ली की सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क पर अनुमति दी जाएगी.

जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू

दिल्ली में होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, कैटरिंग, कचरा प्रबंधन आदि से जुड़े वाहनों को सत्यापन के बाद अनुमति दी जाएगी. यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव दिया गया है क्योंकि दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन 9 और 10 सितंबर को बंद रहेगा.

दिल्ली में रहेगा लॉकडाउन?

कई लोगों के यह सवाल पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट-ANI)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.