By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
G20 की सुरक्षा में तैनात रहे दिल्ली के पुलिसकर्मियों को रेस्ट के लिए मिलेगी दो दिन की छुट्टी, आदेश जारी
दिल्ली पुलिस के DCP व अन्य अधिकरियों को अगले 10 दिन तक बारी-बारी से 48 घंटे की छुट्टी देने के निर्देश
Delhi: देश की राजधानी में आयोजित G20 Summit 2023 में दिन रात सुरक्षा में जुटे रहे दिल्ली के पुलिसकर्मियों को थकान उतारने के लिए दो दिन की छुट्टी दी जाएगी, ताकि उन्हें पर्याप्त रेस्ट मिले. इस संबंध में सभी DCP व व अन्य अधिकारियों को अगले 10 दिन तक बारी-बारी से 48 घंटे छुट्टी देने के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली भर में 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया था. रविवार को भी विश्व नेताओं और कई गणमान्य व्यक्तियों के बाहर निकलने और विभिन्न स्मारकों का दौरा करने के कारण और अधिक बलों को तैनात किया गया था. मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जहां पुलिस को वीवीआईपी(VVIP) आवाजाही की उम्मीद थी, 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया था.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और संयुक्त सीपी सहित सभी पुलिसकर्मी, स्पेशल सीपी स्तर के अधिकारी तैनात रहे थे, स्नाइपर्स, कमांडो और अन्य सेना कर्मियों के साथ पूरा ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी में तैनात रहा है.
पुलिस वैन, के-9 स्क्वाड कुत्ते और स्नाइपर्स थे. पुलिस ने सेना, प्रधानमंत्री के निजी सुरक्षा समूह, गणमान्य व्यक्तियों और उनकी टुकड़ियों के साथ काम किया.
Also Read:
-
IND vs NAM LIVE Streaming: कब, कहां देखें भारत बनाम नामीबिया मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
-
गलत लेन में गाड़ी घुमाने वाले हो जाएं सावधान! चालान भूल जाइए अब पुलिस सीधे दर्ज करेगी FIR, जाना पड़ सकता है जेल
-
दिल्ली में फ्लाईओवर पर कार में मिली तीन लाशें, कौन थे ये लोग, आपस में क्या था कनेक्शन? गहराया रहस्य
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें