
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) में इस महीने होने वाले ICC Men’s T20 Cricket World Cup के मैच को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने साफ कहा है कि मैच वाले दिनों में स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों को पहले से अपनी यात्रा की प्लानिंग करनी चाहिए. आपको बता दें मैच 10, 12, 13, 16 और 18 फरवरी को होंगे, जबकि एक मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच शुरू होने से करीब एक घंटा पहले और मैच खत्म होने के बाद भीड़ निकलने तक कुछ रास्तों पर डाइवर्जन और पाबंदियां लागू रहेंगी.
पुलिस ने बताया कि मैच के दिन बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दरीयागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.
इसके अलावा, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे राजघाट से JLN Marg, आसफ अली रोड (Turkman Gate से Delhi Gate) और बहादुरशाह जफर मार्ग (ITO Chowk से Delhi Gate) जैसे रूट्स पर पीक टाइम में जाने से बचें. क्योंकि इसी दौरान स्टेडियम आने-जाने वाली भीड़ के कारण सबसे ज्यादा जाम लगने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि मैच वाले दिन स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक दबाव काफी ज्यादा रहेगा.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 10, 16 और 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. वहीं 13 फरवरी और 1 मार्च को दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक ज्यादा दबाव रहेगा. इसके अलावा 12 फरवरी को मैच शाम को होने के कारण ट्रैफिक प्रतिबंध शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक लागू रहेंगे. पुलिस ने कहा है कि इन समयों में स्टेडियम के आसपास गाड़ियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे लंबा जाम लग सकता है. इसलिए लोगों को जरूरी कामों के लिए वैकल्पिक रास्ते चुनने की सलाह दी गई है.
स्टेडियम में एंट्री को गेट के हिसाब से अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है. गेट 1 से 8 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में हैं, जिनमें प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा. वहीं गेट 10 से 15 पूर्वी हिस्से में हैं, जिनका रास्ता JLN Marg (Ambedkar Stadium Bus Terminal के पास) से होगा. जबकि गेट 16, 17 और 18 पश्चिमी हिस्से में हैं और इनका एंट्री पॉइंट बहादुरशाह जफर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रखा गया है. पार्किंग के लिएमाता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस और वेलोड्रोम रोड के नीचे फ्री पार्किंग दी गई है, लेकिन वाहन पर वैध पार्किंग लेबल होना जरूरी होगा. बिना लेबल वाली गाड़ियों को स्टेडियम के पास नहीं आने दिया जाएगा और गलत पार्किंग करने वालों की गाड़ियां टो कर दी जाएंगी.
इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने एक और एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया कि स्वरूप नगर के काठिया बाबा मार्ग पर सीवर लाइन का काम चल रहा है. यह काम दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किया जा रहा है और 9 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगा. इससे NH-44 के पास SDM स्वरूप नगर ऑफिस से लेकर बुराड़ी साइड के विजय चौक तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. लोगों को सलाह दी गई है कि वे CC Road, Jhanda Chowk, Gurjar Chowk और Burari Chowk जैसे वैकल्पिक रास्ते अपनाएं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें. अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट या हेल्पलाइन 1095 / 011-25844444 पर संपर्क करें.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.