By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Delhi Traffic Alert: दिल्ली में भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव, यातायात प्रभावित- इन रास्तों से बचने की सलाह
Delhi Traffic Alert: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह बारिश हुई, जिससे जलजमाव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ.
Delhi Traffic Alert: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह बारिश हुई, जिससे जलजमाव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ. ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के मुताबिक AIIMS फलाईओवर, हयात होटल के पास रिंग रोड पर, सावित्री फलाईओवर के दोनों ओर, महारानी बाग, धौला कुआं से 11 मूर्ति का रास्ता, शाहजहां रोड, आईटीओ के डब्ल्यू प्वाइंट, लाला लाजपत राय मार्ग और मूलचंद अंडरपास उन इलाकों में शामिल हैं जहां जलजमाव होने की खबरें आईं.
उन्होंने बताया कि जलजमाव की वजह से कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को उन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.
Delhi: Rain lashes various parts of the national capital. Visuals from the area around Akshardham Temple. pic.twitter.com/nQxH3D1if4
— ANI (@ANI) August 31, 2021
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई ट्वीट कर बताया, ‘आईओसीएल द्वारका से एनएसजी द्वारका तक की सड़क जलजमाव की वजह से बंद की गई है. कृपया इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें. नारायाणा रोड से भी बचें, क्योंकि नारायाणा से धौला कुआं के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से वहां भारी जाम की स्थिति है.’
#WATCH | Rain lashes parts of Delhi. Visuals from Golf Club road. pic.twitter.com/N3eMgLHsyU
— ANI (@ANI) August 31, 2021
PWD अधिकारियों ने बताया कि जलजमाव की अब तक 15 से 20 शिकायतें मिली हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को जलजमाव से समस्या नहीं हो. हम प्राथमिकता के आधार पर जल जमाव की शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे हैं.’ वहीं, आम लोगों ने सोशल मीडिया पर शहर की विभिन्न सड़कों पर जलजमाव की तस्वीर व वीडियो अपलोड किए हैं.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
दिल्ली-नोएडा में आज भी लगेगा भारी जाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
-
Delhi Traffic Advisory: दुर्गा पूजा में PM मोदी की एंट्री से दिल्ली ट्रैफिक होगा प्रभावित, इन रास्तों में जानें से बचें- एडवाइजरी जारी
-
दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ बरसे बादल, दिन में छाया अंधेरा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें