EnglishHindi

15 अगस्त को घर से बाहर जाने का बना रहे प्लान? दिल्ली में इन सड़कों पर वाहनों की नो एंट्री; बसों के रूट भी बदले

15 अगस्त 2026 को लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. जानें कौन-सी सड़कें बंद रहेंगी, बस रूट क्या हैं और किस रास्ते से जाना होगा.

Written by: Gargi Santosh
Published: August 14, 2026, 11:19 PM IST
  • 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लालकिले के आसपास सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी
  • नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा
  • यही नहीं सुबह 11 बजे तक कई जगह बसों और मालवाहक वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा
  • इंटरस्टेट बसों को महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच चलने की अनुमति नहीं है

Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से प्रधानमंत्री के संबोधन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लालकिले के आसपास सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. वहीं नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशात राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड समेत कई रास्तों पर आम ट्रैफिक प्रभावित होगा. रिंग रोड पर रायघाट से ISBT तक भी यातायात प्रतिबंध रहेगा.

दिल्ली में कौन-कौन से रास्ते खुले रहेंगे?

उत्तर-दक्षिण दिशा में आने-जाने वालों के लिए ऑरोबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, ISBT, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड जैसे रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और बाईपास भी खुले रहेंगे. बता दें 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच गुड्स और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. वहीं, इंटरस्टेट बसें भी महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच इस अवधि में नहीं चलेंगी.

बसों के रूट में भी बदलाव

इसके अलावा DTC समेत लोकल सिटी बसें 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक ISBT कश्मीरी गेट और रिंग रोड के बीच नहीं चलेंगी. बसों को दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा. लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, रिंग रोड के कुछ हिस्सों के अलावा अशोक रोड, केजी मार्ग, विकास मार्ग और मथुरा रोड पर भी बसों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. शेरशाह रोड, डॉ. जाकिर हुसैन रोड, पंडारा रोड, शाहजहां रोड, अकबर रोड, राजपथ, कॉपरनिकस मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना किला रोड, सिकंदरा रोड और भगवान दास रोड समेत कई अन्य मार्गों पर भी बसें नहीं चलेंगी.

लालकिला-जामा मस्जिद जाने वाली बसें कहां रुकेंगी?

लालकिला, जामा मस्जिद और दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा. दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से आने वाली बसें जेएलएन मार्ग पर रामलीला मैदान के सामने रोकी या डायवर्ट की जाएंगी. उत्तर, उत्तर-पश्चिम और बाराखंभा की ओर से आने वाली बसों को मोरी गेट और तीस हजारी पर रोका जाएगा. वहीं रिंग रोड से उत्तर दिल्ली की तरफ आने वाली बसों को बुलेवार्ड रोड के पास महाराजा अग्रसेन पार्क पर रोका या डायवर्ट किया जाएगा. सुबह 11 बजे के बाद सामान्य बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.