दिल्ली अग्निकांड में बड़ा खुलासा! आग नहीं थी हादसे की वजह, CCTV फुटेज से सामने आया सच

Delhi Tughlakabad Fire Case: दिल्ली के तुगलकाबाद में हुई भीषण आग हादसा नहीं, बल्कि साजिश निकली. CCTV फुटेज और पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.

Written by: Gargi Santosh
Published: June 14, 2026, 3:53 PM IST

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पिछले शुक्रवार को एक इमारत में लगी भीषण आग सिर्फ हादसा नहीं था. दरअसल, पुलिस को CCTV फुटेज में एक लड़की बिल्डिंग के अंदर जाती दिखाई दी, जो आग लगने से कुछ समय पहले का वीडियो है. इसी सुराग के आधार पर पता चला है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई थी. पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना एक पुराने आर्थिक विवाद से जुड़ी हुई थी, जिसने आखिरकार इतना खतरनाक रूप ले लिया.

आगजनी की वजह बना आर्थिक विवाद

जांच में पता चला है कि इस मामले के पीछे दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहा पैसों का विवाद था. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी निरंजन का अपने चचेरे भाई दीपक के साथ पैसे के लेन-देन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण उसने दीपक को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची. पुलिस के अनुसार, यह योजना पहले से बनाई गई थी और इसका मकसद सीधे तौर पर दीपक को निशाना बनाना था. लेकिन इसके परिणाम बेहद गंभीर साबित हुए और कई निर्दोष लोग इसकी चपेट में आ गए.

नाबालिग लड़की ने कबूला सच

पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक 17 साल लड़की को हिरासत में लिया. जिसने कथित तौर पर पूरी घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, लड़की ने बताया कि उसे सरिता ने आग लगाने के लिए उकसाया था. उसे पेट्रोल और माचिस भी उपलब्ध कराई गई थी. इसके बाद, उसने 12 जून की आधी रात के बाद बिल्डिंग के नीचे खड़े एक स्कूटर में आग लगा दी. यह स्कूटर दीपक का बताया गया, जो इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहता था. लेकिन आग स्कूटर तक सीमित नहीं रही और देखते ही देखते तेजी से पूरी इमारत में फैल गई.

आग में फंसे लोग, तीन की गई जान

आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. राहत और बचाव अभियान के दौरान कुल आठ लोगों को बाहर निकालकर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. हालांकि, इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंकज, सुशीला देवी और सोनिया कुमारी के रूप में हुई.

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में निरंजन, उसके भाई राजकुमार और सरिता को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जांच एजेंसियों ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, गैरइरादतन हत्या, हत्या के प्रयास, आग लगाकर नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से प्रवेश करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरी योजना में और कोई शामिल था या नहीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.