Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है.दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया दिल्ली-एनसीआर में बादल अगले 12-18 घंटे तक छाए रहेंगे. मंगलवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि आज रात में 2 से 3 डिग्री तापमान की गिरावट हो सकती है. 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कोहरा बढ़ेगा. मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी बढ़ गई है. सुबह और शाम को अब ठंड तेज हो गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने बताया कि सोमवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलेगी. विभाग के मुताबिक, सुबह के वक्त शहर में तेज हवा चल रही थी. मौसम विभाग ने दिन के वक्त बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षित आर्द्रता 97 प्रतिशत रही.
धुंध की मोटी परत छाई रहने से दृश्यता घटी
मौसम विभाग के मुताबिक, शांत हवाओं और बादल छाए रहने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई.प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली और उसके उपनगरों में धुंध की मोटी परत छाई रहने से सुबह आठ बजे दृश्यता घटकर 600 मीटर दर्ज की गई. वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 800 मीटर थी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हवा की गति में मामूली वृद्धि और हल्की बारिश से दिन के दौरान मामूली राहत मिल सकती है. उन्होंने बताया कि शहर में इस तरह की प्रतिकूल वायुमंडलीय परिस्थितियां दो से तीन दिनों तक बनी रह सकती हैं. दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.