Delhi weather latest update: आखिरकार दिल्ली पहुंचा मॉनसून, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश

Delhi weather latest update: लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार दिल्ली पहुंचा मॉनसून, सुबह से चल रही तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी.

Published date india.com Updated: July 13, 2021 8:45 AM IST
Delhi weather latest update: आखिरकार दिल्ली पहुंचा मॉनसून, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
delhi monsoon

Delhi weather latest update: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह से घनघोर बादल छाए हैं और मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज से लेकर अगले दो दिनों तक तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश होगी. पिछले दो दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है, उत्तराखंड-जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से बादल फटने की घटनाएं भी हुई हैं.

दिल्ली के मौसम की बात करें तो पिछले कई दिनों से मॉनसून का इंताजर यहां जारी है. बादल आते थे और बिना बरसे रूठकर चले जा रहे थे. आज सुबह से बादलों ने फिर डेरा डाला और कई इलाकों में बारिश हो रही है. इससे पहले सोमवार को भी गर्मी और उमस से बेहाल दिल्लीवासी बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. आज सुबह से कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है.

कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में सोमवार को हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.  देश के कई इलाकों के लिए आज भी भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बारिश के दौरान लोगों को घर में रहने की सलाह
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहां लोगों को बारिश के दौरान घर में रहने की सलाह दी गई है.  ऐसे इलाकों में बिगड़ते मौसम से जान-माल का नुकसान हो सकता है. ऐसे में लोगों को घर में रहने की सलाह दी जाती है ताकि नुकसान से बचा जा सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.