Rain in Delhi-NCR: पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रही राजधानी दिल्ली को आज थोड़ी राहत मिली है. शुक्रवार दोपहर यहां अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, और तेज बारिश शुरू हो गई. बादल बरस जाने से दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली है. बारिश के चलते एनसीआर इलाकों जैसे- गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और अन्य शहरों में मौसम बदल गया है. यहां पर भी आसमान में बदल छा हुए हैं अब बस इनके बरस जाने का इंतजार है.
सड़क पर बारिश का लुत्फ उठाते दिखे बच्चे
न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से राजधानी दिल्ली का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है. यह वीडियो आर.के. पुरम इलाके का है, जहां बारिश होती दिखाई दी. वहीं कई इलाकों में लोग इस बारिश का लुत्फ उठाते भी देखे गए. आवासीय इलाकों में बच्चों से लेकर बड़ों तक घर से बाहर निकल या फिर छत पर नहाते हुए दिखे.
यहां देखें झमाझम बारिश का वीडियो-
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital, brings respite from heat and rising temperatures. pic.twitter.com/LYqNl8aPvo
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन में बारिश का पूर्वानुमान जताया था और इसी बीच, दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वालों को बारिश से राहत मिली है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
26 जून तक और बरस सकते हैं बदरा
आईएमडी ने दिल्ली में सप्ताहांत के दौरान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है. क्योंकि कल और परसों (यानि शनिवार और रविवार) को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून तक दिन के समय बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.