22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के 100 से ज्यादा बड़े बाजारों में दिवाली मनाने की तैयारी

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के 100 से ज्यादा बड़े बाजारों में दिवाली मनाने की तैयारी

Published date india.com Updated: January 12, 2024 11:06 AM IST
delhi Bazaar diwali

आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस अवसर को हर कोई खास बनाना चाहता है. यही वजह है कि दिल्ली के 100 से अधिक बाजारों ने तय किया है कि 22 जनवरी को वहां दिवाली मनाई जाएगी. इस दिन बाजारों की रौनक देखने लायक होगी.

माना जा रहा है कि 22 जनवरी के दिन दिल्ली के इन बाजारों में 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है. व्यापारियों ने यह भी तय किया है कि राम मंदिर के कार्यक्रमों में किसी भी राजनीतिक दल का बैनर या फोटो नहीं लगाई जाएगी.

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अयोध्या सहित पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में भी लोग राम मंदिर और राम लला की बात करते नहीं थक रहे. 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर सभी मार्केट एसोसिएशन्स तैयारियों में जुटे हुए हैं. बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. अभी से बाजार ऐसे सजे हुए दिखने लगे हैं, जैसे दिवाली आने वाली हो.

हर कोई 22 जनवरी को दिवाली मनाने की तैयारी कर रहा है, यही वजह है कि बाजारों की रौनक भी दिवाली जैसी ही लग रही है. बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है और उस दिन अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमाम गणमान्य व्यक्यितों को निमंत्रण भेजा गया है.

लाखों की संख्या में राम भक्त और श्रद्धालु इस अवसर पर अयोध्या पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और कई केंद्रिय मंत्री भी इस अवसर पर अयोध्या में मौजूद रहेंगे.

अयोध्या तक लोग आसानी से पहुंच पाएं, इसके लिए पहले ही 30 दिसंबर 2023 को वहां रेल जंक्शन और एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है. एक अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल यानी गुरुवार को कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पर करीब 100 चार्टेड विमान उतर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.