DTC बसों में बढ़ेगी सुरक्षा, महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी, क्या है सरकार का प्लान

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए DTC बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पर विचार किया जा रहा है. इस खबर में जानिए पूरी डिटेल...

Written by: Gargi Santosh
Published: June 6, 2026, 10:59 PM IST

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. बहुत जल्द DTC बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियां तैनात की जा सकती है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुरक्षित माहौल देना है. हाल ही में सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की गई. बैठक में दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग, DTC और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया.

महिला पुलिसकर्मियों तैनात करने की तैयारी

बैठक के दौरान, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह ने निर्देश दिया कि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ काम किया जाए. फिलहाल यह तय किया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती किस तरह की जाए और उनकी जिम्मेदारियां क्या होंगी. अधिकारियों का कहना है कि सरकार, DTC और दिल्ली पुलिस के बीच होने वाली आगामी बैठकों में इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी. योजना का मकसद बसों में सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे महिलाओं को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा का सामना न करना पड़े.

फर्स्ट और लास्ट माइल सुरक्षा पर भी जोर

सरकार सिर्फ बस के अंदर की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि महिलाओं के पूरे सफर को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है. समीक्षा बैठक में CCTV कैमरे, पैनिक बटन, बस मार्शल और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Pink Saheli Card) जैसी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा बस स्टॉप तक पहुंचने और वहां से घर लौटने तक भी सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसे ‘फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ सुरक्षा का हिस्सा माना जा रहा है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी फोकस

बैठक में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. वर्तमान में DTC और क्लस्टर बसों में 1002 महिला कंडक्टर और 77 महिला ड्राइवर कार्यरत हैं. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में महिला कर्मचारियों की संख्या और बढ़ाई जाए. माना जा रहा है कि महिला स्टाफ की संख्या बढ़ने से यात्रियों, खासकर महिलाओं के बीच भरोसा मजबूत होगा और सार्वजनिक परिवहन अधिक सुरक्षित महसूस होगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.