
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
नई दिल्ली: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इस शहर में मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल अब और बड़े स्तर पर किया जाएगा. जिसमें की कई नए इलाकों को कवर किया जाएगा. इस नए ट्रायल रन में अब दिल्ली की नंद नगरी से कल्याणपुरी तक के रास्ते को कवर किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आवागमन और भी आसान हो जाएगा. इस ट्रायल चरण में रास्ते में आठ महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टॉप शामिल हैं, जो भविष्य में इस रास्ते पर नियमित बस सेवा शुरू करने की संभावना को मजबूत करेंगे.
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने आधिकारिक रूप से 9 सितंबर को ट्रायल शुरू किया. ब्रेकिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बसें नंद नगरी टर्मिनल और कल्याणपुरी टर्मिनल के बीच चलेंगी. मोहल्ला बस सेवा यात्रियों को कई इलाकों तक जाने में आसानी प्रदान करेंगी, जैसे जीटीबी अस्पताल, विवेकानंद महिला कॉलेज, ईएसआईसी अस्पताल, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और डॉ. हेडगेवार अस्पताल. इसके अलावा, ये आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने में मदद करेंगी.
नंद नगरी से कल्याणपुरी रूट पर प्रमुख स्टॉप:
अन्य रूटों पर चल रहे मोहल्ला बस ट्रायल:
वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम की मोहल्ला बस सेवा के अंतर्गत नई दिल्ली में 9 रूट हैं, जिन पर 39 बस स्टॉप हैं. इन बसों का रूट उत्तरी दिल्ली से लेकर दक्षिणी दिल्ली (वसंत विहार मेट्रो स्टेशन) तक फैला हुआ है. इनका सबसे पश्चिमी स्टॉप वसंत विहार (दिल्ली) है और सबसे पूर्वी स्टॉप हरिजन बस्ती घरोली (दिल्ली) है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.