Heavy Rain In Delhi Yamuna Water Rises Flood In Nigam Bodh Ghat Monastery Market Kashmiri Gate
दिल्ली में यमुना का कहर... कश्मीरी गेट, मॉनेस्ट्री मार्केट समेत कई इलाकों में घुसा पानी, मौके पर NDRF तैनात
दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है. कश्मीरी गेट, मॉनेस्ट्री मार्केट और यमुना बाजार समेत कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके बाद बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं.
Delhi-NCR continues to batter flood-like situation as Yamuna swells past 207 metres in Delhi
राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से हो रही भारी बारिश और हथिनीकुंडबैराज से छोड़े जाने के बाद से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते दिल्ली के कश्मीरी गेट, मॉनेस्ट्री मार्केट और यमुना बाजार समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अब अगले आदेश तक दिल्ली के पुराने लोहे के पुल को भी बंद कर दिया गया है.
प्रशासन के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा, तो अगले कुछ घंटों में आउटर रिंग रोड भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ जाएगा. जिससे की कश्मीरी गेट के पास भारी यातायात प्रभावित होगा, जहां हर समय वाहनों की आवाजाही रहती है.
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 206.97 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से लगभग 1.64 मीटर ऊपर है. बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 206.78 मीटर तक था. आपको बता दें कि यमुना नदी के किनारे का इलाका यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट दोनों ही जगहे पर पानी से भर गई हैं.
प्रशासन ने दी है लोगों को चेतावनी
यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने वासुदेव घाट के प्रवेश द्वार पर पानी को रोकने के लिए बोरियों को लगाया है, लेकिन बढ़ते जलस्तर के सामने ये उपाय नाकाम साबित हो रहा है. इस बीच, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. दिल्ली से सटे नोएडा में भी यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद सेक्टर 125 से सेक्टर 151 तक के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है. बाढ़ का पानी आने से फसलें बर्बाद हो गई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.