दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान गिरा स्टेज, 1 की मौत, 17 लोग घायल

दिल्ली के कालका मंदिर में देर रात जागरण के दौरान स्टेज का हिस्सा लोगों के ऊपर गिर गया जिससे की वहां भगदड़ मच गई. इस जागरण में जाने मानें सिंगर B Praak भी आए थे जिनको देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुट गई थी. 

Published date india.com Updated: January 28, 2024 7:49 AM IST
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान गिरा स्टेज, 1 की मौत, 17 लोग घायल

Delhi Kalka Mandir: दिल्ली के कालका मंदिर में शनिवार (27 जनवरी) को हुए देर रात जागरण में स्टेज गिर गया जिसके नीचे लोग फस गए. जानकारी के अनुसार अब तक 17 लोगों के घायल होने की खबर है वहीं इस हादसे में 1 की जान चली गई. इस जागरण में सिंगर B Praak आए हुए थे जिनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. इसी दौरान करीब 12:30 बजे जब सिंगर B Praak ने मंच पर अपना प्रदर्शन शुरू किया, तभी मंच गिर गया और ये हादसा हुआ.

मंच के एक साइड से गिरने की घटना ने सभी को चौंका दिया और वहां भगदड़ मच गई. जागरण में भीड़ बहुत ज़्यादा थी और सिंगर B Praak को देखने के लोग मंच की ओर बढ़ रहे थे, इसके अलावा मंच के साइड में बना साइड मंच पर भी लोग चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान मंदिर प्रशासन और पुलिस ने लोगों को मंच के पास जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई.

हादसे के बाद B Praak का शो हुआ स्थगित

जब सिगंर सिंगर B Praak मंच पर आए तो लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा था वहीं भारी संख्या में लोगों की भीड़ मंच की और बढ़ने लगी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. इस हादसे में कई लोग स्टेज के नीचे दब गए. इस हादसे के बाद, स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए और पुलिस की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित स्थान से बाहर निकाला. इसके अलावा सिंगर B Praak और उनकी टीम भी बिना किसी चोट के सुरक्षित थे, लेकिन उन्होंने घटना के बाद शो को स्थगित कर दिया.

हादसे को लेकर मंदिर के पुजारी सनी बोले

कालकाजी मंदिर के पुजारी ने सुनील सनी ने इस हादसे के बाद कहा कि कालकाजी मंदिर में 23वां वार्षिक ‘जागरण’ था. प्रमुख गायक बी प्राक पहुंचे तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. वहां एक मंच था किनारे पर और बहुत सारे लोग एकत्र हुए, जिसके परिणामस्वरूप मंच ढह गया. कालकाजी मंदिर प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवकों ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्षति को काफी हद तक कम कर दिया.मुख्य मंच नहीं गिरा . बगल में,भक्तों के बैठने के लिए बनाया गया एक मंच ढह गया. वहां लगभग 30-50 हजार भक्त थे.

इस घटना ने साबित किया कि सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्णता को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, खासकर जब ऐसे बड़े कार्यक्रमों में भारी भीड़ होती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.