500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर, 300 यूनिट फ्री बिजली और..., जानें कांग्रेस ने दिल्लीवासियों से किये क्या-क्या वादे

Delhi Election Congress Manifesto: देश की राजधानी दिल्ली की सभी 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 को आएंगे.

Published date india.com Updated: January 16, 2025 1:56 PM IST
Delhi Election Congress Manifesto

Delhi Election Congress Manifesto: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने दिल्लीवासियों से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर, 300 यूनिट फ्री बिजली और मुफ्त राशन किट दी जाएगी. ‘महंगाई मुक्त’ योजना की शुरुआत करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटियों को पूरा करेगी.

महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

इससे पहले महिला मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कांग्रेस ने पिछले हफ्ते वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो हर महिला को 2,500 रुपये दिए जाएंगे. 8 जनवरी को पार्टी ने ‘जीवन रक्षा योजना’ नामक एक और योजना की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवर देने का वादा किया गया था. इसके अलावा कांग्रेस ने सत्ता में आने पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा भी किया है.

कांग्रेस की क्या है 5 गारंटी?

  1. 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर.
  2. 300 यूनिट फ्री बिजली.
  3. मुफ्त राशन किट.
  4. महिलाओं को 2500 रुपये.
  5. 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवर.

शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी ‘गारंटी’

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होंगे और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 2015 और 2020 में शानदार जीत के बाद AAP राष्ट्रीय राजधानी में हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगी. 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर चल रही भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आप-दा’ (आपदा) के तंज के बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. दूसरी ओर, कांग्रेस दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में कोई भी सीट जीतने में विफल रही थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.