नेहरू प्लेस में अब नहीं आएगी गाड़ी खड़ी करने में परेशानी! मल्टी-लेवल पार्किंग का CM ने किया उद्घाटन

Delhi News Today: 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पार्किंग में छह लेवल हैं और यह पूरी तरहसे सीसीटीवी से लैस है. पार्किंग में EV चार्जिंग की सुविधा भी है. यह मल्टी लेवल पार्किंग पूरी तरह भूकंपरोधी है.

Published date india.com Published: February 16, 2026 3:09 PM IST
Nehru Place multi level parking

Delhi News Today: दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई हैं. मुख्यमंत्री ने सोमवार को नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में एक नई मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया. दिल्ली की पार्किंग चुनौतियों को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की तरफ से बनाई गई यह सुविधा शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है.

60 करोड़ रुपये की है लागत

रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना और स्थानीय सरकारी अधिकारियों के बीच अच्छे तालमेल की तारीफ की और दिल्ली के विकास का श्रेय उनके मिलकर किए गए प्रयासों को दिया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में इस तरह के सहयोग की कमी थी, जिससे मौके हाथ से निकल गए. 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पार्किंग में छह लेवल हैं और इसका मकसद शहर की एक बड़ी समस्या (पार्किंग की कम जगह) को दूर करना है. उद्घाटन के समय मौजूद लेफ्टिनेंट गवर्नर सक्सेना की प्रोजेक्ट के लिए उनके गाइडेंस और सपोर्ट के लिए तारीफ की गई.

Image

EV चार्जिंग की सुविधा

⁠यह मल्टी लेवल पार्किंग पूरी तरह भूकंपरोधी है. सीसीटीवी से लैस होने के साथ-साथ इसमें EV चार्जिंग की सुविधा भी है. इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए भी यह पूरी तरह अनुकूल है. मल्टीलेवल पार्किंग बनने से इलाके में गाड़ियों के इधर-उधर खड़ी होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. अब नेहरू प्लेन आने वाले हजारों लोगों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और इस पूरे इलाके में ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.