राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में कल यानी शुक्रवार से ही बारिश का दौर जारी है. यहां के कई इलाकों में रातभर भी बारिश होती रही और सुबह भी लोगों की आंख बारिश की रिमझिम के साथ ही खुली. ऊपर आप जो तस्वीर देख रहे हैं, वह आज यानी शनिवार 29 जुलाई सुबह की है. इस तस्वीर में भी आप सेंट्रल दिल्ली के विजय चौक के पास आप बारिश से गीली सड़क देख सकते हैं. इसका वीडियो भी आप इस खबर में नीचे देख सकते हैं, जो सुबह-सुबह का सेंट्रल दिल्ली में बारिश का खूबसूरत नजारा पेश कर रहा है.
शुक्रवार को हुई बारिश दिल्ली के कई इलाकों के लिए मुसीबत बनकर आई. राजधानी दिल्ली के बिजवासन विधानसभा के बामनोली गांव में तेज बारिश से गांव की सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया. गांव के नाले ओवरफ्लो हो गए और इन ओवरफ्लो होते नालों ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल कर रख दी.
वीडियो में आप जो दृश्य देख रहे हैं वह बामनोली गांव का है. जहां लोग घुटने तक पानी से निकलने को मजबूर हैं. गांव की गलियां नाले मे तब्दील हो गईं. दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले मे रिमझिम बारिश से लोगो को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत जरूर मिली लेकिन लोगों के घरों मे पानी घुस जाने से मुसीबत भी झेलनी पड़ी.
दिल्ली से सटे हरियाणा के प्रमुख शहर गुरुग्राम (गुड़गांव) में भी बारिश के बाद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद लंबा जाम देखने को मिला. शुक्रवार शाम 6 बजे से ही लगातार बारिश की वजह से यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक से दिल्ली बॉर्डर तक लंबा जाम लग गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.