EnglishHindi

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर क्या है गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग, कहां देख सकते हैं लाइव, जानें पूरा शेड्यूल

Written By: Kajal Kumari Updated by: Kajal Kumari
Updated Date:January 25, 2023 9:58 AM IST

इस बार का गणतंत्र दिवस है खास, दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस बार क्या है गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग, कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट, जानें पूरा शेड्यूल---

Republic Day 2023: इस साल 26 जनवरी को पूरा देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस दिन को लेकर पूरे देश में तरह-तरह के आयोजन किए गए हैं. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित किया गया है, जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार तिरंगा फहराएंगी. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह देखने को मिलेगा. हर साल  गणतंत्र दिवस का परेड भारतीयों के लिए खास कार्यक्रम होता है, जिसे लोग सुबह से अपने-अपने टेलीविजन पर देखते हैं.

Advertising
Advertising

इस साल देश की जनता के लिए गणतंत्र दिवस समारोह और भी खास है क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2023 नवनिर्मित कर्तव्य पथ पर होगा, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था.

सुबह 10 बजे शुरू होगी परेड

26 जनवरी की सुबह 10 बजे से कर्तव्य पर परेड होगी, जिसका सीधा प्रसारण देश के सभी समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशनों से किया जाएगा, जिसे लाखों भारतीय अपने घरों में बैठकर देख सकेंगे. 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेता कर्तव्य पथ पर दिखाई देंगे और लोगों का अभिवादन करेंगे.

गणतंत्र दिवस 2023 समारोह ध्वजारोहण समारोह के साथ शुरू होगा, जो कर्तव्य पथ पर सुबह 7:30 बजे होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू 25 जनवरी, 2023 की शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री 26 जनवरी, 2023 की सुबह राष्ट्र को बधाई देंगे.

कर्तव्य पथ पर दिखेगी राज्यों की झांकी 

26 जनवरी की सुबह कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और वायु सेना अपनी रेजिमेंट के साथ मार्च करेंगे और बैंड 26 जनवरी को सुबह 10 बजे कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद देश की सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली  राज्यों की झांकी की प्रस्तुति होगी.

हर साल की तरह गणतंत्र दिवस के समारोह का समापन, 29 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तीन दिन बाद बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा.

गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान को अपनाने की याद दिलाता है. भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था और इसे मसौदा समिति द्वारा बनाया गया था जिसकी अध्यक्षता डॉ बीआर अंबेडकर ने की थी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें