दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरा छत का हिस्सा, 1 की मौत, 8 लोग घायल, कई गाड़ियां दबीं

Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार की सुबह छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया.  इस हादसे में 1 इंसान की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं.

Published date india.com Updated: June 28, 2024 8:07 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरा छत का हिस्सा, 1 की मौत, 8 लोग घायल, कई गाड़ियां दबीं

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर सुबह करीब 5 बजे छत का एक हिस्सा गिरने से हादसा हुआ. इस हादसे में एक खंबा टूट कर एक गाड़ी पर जा गिरा. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं अब घायलों का आंकड़ा बढ़कर आठ हो गया है वहीं इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया है.

दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया ‘दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई. मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं. मौके पर सीआईएसएफ, दिल्‍ली पुलिस के कर्मी राहत और बचाव की कवायद में जुटे हुए हैं.’

हादसे पर क्या बोले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ?

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली हवाई अड्डे के टी1 पर छत गिरने की घटना की निगरानी कर रहा हूं. घटनास्थल पर बचाव दल काम कर रहे हैं. साथ ही एयरलाइनों को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.’

हादसे के बाद कई उड़ानें हुईं रद्द

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एक यात्री ने कहा, ‘मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट है. मुझे पता चला कि ऊपर का कुछ हिस्सा (छत) यहां गिरा है. कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. अधिकारी अब हमें टर्मिनल 2 पर जाने के लिए कह रहे हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.