Satyendra Jain Video: मालिश के बाद अब जेल में होटल का खाना खाते दिखे सत्येंद्र जैन, वीडियो वायरल

तिहाड़ जेल में मालिश करवाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब जेल में होटल का खाना खाते दिखे सत्येंद्र जैन, इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ये जेल नहीं, ये तो रिजॉर्ट है.

Published date india.com Updated: November 23, 2022 11:07 AM IST
Satyendra Jain Video: मालिश के बाद अब जेल में होटल का खाना खाते दिखे सत्येंद्र जैन, वीडियो वायरल
satyendra jain video viral

Satyendra Jain Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री  सत्येंद्र जैन का मालिश कराने के बाद एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें सत्येंद्र जैन जेल में होटल का खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी ने ये वीडियो जारी किया है और आरोप लगाया है कि ये तिहाड़ जेल नहीं ये तो रिजॉर्ट लग रहा है. वहीं, इस वायरल हो रहे वीडियो ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सही से खाना नहीं दिया जा रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल में सत्येंद्र जैन के बिस्तर पर तीन अलग-अलग डिब्बे दिखाई दे रहे हैं. तीनों डिब्बों में तरह-तरह के व्यंजन रखें हैं. साथ ही सत्येंद्र जैन फल खाते भी दिखाई दे रहे हैं. जेल के सूत्रों के मुताबिक सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि जेल में रहते हुए उनका वजन 28 किलो कम हो गया है.

इससे पहले सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे मसाज कराते दिखे थे. मसाज कराने के आरोप पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी तबीयत खराब है और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फीजियोथेरेपी दी जा रही है. इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने हमला बोला था. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में जेल अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि मसाज देने वाला फीजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि रेप का दोषी है और जेल में सजा काट रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.