Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट से पहले आफताब ने उगला बड़ा राज-मैं श्रद्धा की जान नहीं लेना चाहता था, लेकिन...

श्रद्धा की बेरहमी से हत्या करने वाला आफताब पूनावाला से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. नार्को टेस्ट से पहले आफताब ने बड़ा राज उगला है. उसने बताया कि-मैं श्रद्धा की जान नहीं लेना चाहता था, लेकिन मेरी गांजे की लत्त ने...

Published date india.com Updated: November 18, 2022 12:53 PM IST
Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट से पहले आफताब ने उगला बड़ा राज-मैं श्रद्धा की जान नहीं लेना चाहता था, लेकिन...

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला ने जिस तरह से श्रद्धा की हत्या की है उसकी दिमाग की दाद देनी पड़ेगी. उसने पुलिस के सामने कहीं किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ा है जिससे उसका जुर्म साबित हो सके. साकेत कोर्ट ने उसके नार्को टेस्ट की अनुमति दी है. लेकिन नार्को टेस्ट से पहले उसने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है और पूछताछ में बताया कि वो गांजे का आदी है. उसे गांजे की लत्त बहुत पहले ही लगी थी और गांजे पीने को लेकर भी श्रद्धा उसे टोका करती थी.

नशे का आदी है आरोपी आफताब

आफताब ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हत्या वाले दिन यानी 18 मई के दिन भी वो गांजे के नशे में था और वह शांत था. आफताब घर के बाहर गया था फिर उसने सिगरेट में भरकर गांजा पीया था और वापस घर आ गया था. आफताब ने बताया कि वो श्रद्धा को मारना नहीं चाहता था, लेकिन घर में घुसते ही  श्रद्धा उसके ऊपर चिल्लाए जा रही थी. उसके झगड़े की वजह से आफताब को अचानक गुस्सा आया और गांजे के नशे में उसने श्रद्धा का गला इतनी तेज दबाया कि उसने सांस लेना बंद कर दिया.

आफताब ने ये भी बताया कि उसे होश नहीं था कि वो गला दबाएगा तो श्रद्धा की मौत हो जाएगी, लेकिन उसके कुछ भी समझने से पहले श्रद्धा मर चुकी थी. ये देखकर उसका नशा उतर चुका था.

आफताब का होगा नार्को टेस्ट

श्रद्धा की हत्या करने वाला आफताब बार-बार अपने बयान बदल रहा है और हत्या का सबूत मिटाने के लिए उसने इतने तरीके आजमाए हैं जिससे इस जांच में कई परेशानियां आ रही हैं. आफताब पूनावाला का अब नार्को टेस्‍ट होगा. साकेत कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है, जिसके बाद इस केस की जांच कर रहे जांचकर्ताओं को ठोस जानकारियां मिल सकती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गुरुवार को साकेत कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आफताब की पुलिस रिमांड को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. अब  पुलिस को श्रद्धा के उन कपड़ों की तलाश है जो श्रद्धा ने मौत के समय पहने थे. तमाम परेशानियों के बावजूद पुलिस इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. आफताब को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.