International Nurses Day: LNJP अस्पताल में सीएम रेखा गुप्ता का 'सरप्राइज विजिट', नर्सों से की मुलाकात

International Nurses Day: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर उपचार करते हैं, लेकिन मरीज को मां जैसा स्नेह, भरोसा और देखभाल नर्सों से मिलती है.

Published: May 12, 2026, 1:11 PM IST

International Nurses Day: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में सरप्राइज विजिट कर अस्पताल की नर्सों को चौंका दिया. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयां इलाज करती हैं, लेकिन मरीज को हिम्मत आपकी मुस्कान देती है. डॉक्टर उपचार करते हैं, लेकिन मरीज को मां जैसा स्नेह, भरोसा और देखभाल नर्सों से मिलती है.

उन्होंने कहा कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा है. हमारी सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में ऐतिहासिक 27 गुना वृद्धि कर उनके सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को नई शक्ति देने का कार्य किया है. नई नियुक्तियों के माध्यम से भी स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सिंग समुदाय की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.