तिहाड़ जेल का एक और VIDEO आया सामने, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमले के समय तमाशबीन बनी दिख रही पुलिस

Tillu Tajpuriya Murder Video: दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को जेल के अंदर हमला किया जा रहा था उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थी.

Published date india.com Updated: May 5, 2023 9:23 PM IST
Tillu Tajpuriya
Tillu Tajpuriya

Tillu Tajpuriya Murder Video: दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को जेल के अंदर हमला किया जा रहा था उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थी. हालांकि वह इस दौरान तमाशबीन बनी रही. तिहाड़ के सेल नंबर 8- 9 में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का नया सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है. यह फुटेज जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. इससे पहले गुरुवार को भी तिहाड़ जेल से एक सीसीटीवी फुटेज (Tillu Tajpuriya CCTV) सामने आया था, जिसमें टिल्लू को कई लोग मिलकर किसी नुकीले हथियार से हमला करते दिखे थे.

मालूम हो कि बीते 2 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुख्यात गोगी गिरोह के कथित चार सदस्यों ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की धारदार हथियार से हमला कर दिया था. ताजपुरिया को इसके बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया (33) को भूतल स्थित वार्ड में बंद किया गया था और प्रतिद्वंद्वी गुट गोगी गिरोह के कैदियों ने सुबह छह बजकर 15 मिनट पर उस हमला किया. हमलावर-दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान उसी वार्ड के पहले तल पर बंद थे.

जेल अधिकारियों ने पहले संदेह जताया था कि हमलावरों ने उच्च सुरक्षा वाले वार्ड के पहले तल पर लगी लोहे की दो छड़ों को काटा और उन्हें फिर से वहां रख दिया, ताकि किसी को शक नहीं हो. उन्होंने बताया कि हमले से पहले उन्होंने इन सलाखों को हटाया और वे एक चादर की सहायता से नीचे उतर आए. अधिकारियों ने बताया कि जिस समय हमला किया गया, उस समय कैदियों की गिनती के लिए कोठरियों की खोला गया था. उन्होंने बताया कि यह पूरा हमला दो मिनट के भीतर हुआ था.

यह तिहाड़ जेल में किसी कैदी की हत्या होने का एक महीने में दूसरा मामला है. इससे पहले, 14 अप्रैल को जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रिंस तेवतिया (33) की एक कैदी से कहासुनी होने के बाद प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने हत्या कर दी थी. तेवतिया एक विचाराधीन कैदी था और उसे जेल संख्या तीन के वार्ड नंबर छह में रखा गया था, जहां करीब 380 कैदी थे. अधिकारियों ने दावा किया कि तेवतिया के साथ हुई घटना के बाद वे धारदार हथियार और मोबाइल फोन जैसी अन्य अवैध वस्तुओं को ढूंढने के लिए सभी वार्ड में गहन तलाशी ले रहे थे. वे सीसीटीवी कैमरे से भी जेल के अंदर हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे.

(इनपुट: एजेंसी से भी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.