Independence Day Traffic Alert: 15 अगस्त को है घूमने का प्लान, तो पहले देख लें ट्रैफिक एडवायजरी, कई रूट्स बंद, देखें लिस्ट

भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस अवसर को लेकर राजधानी दिल्ली में जोरों शोर से तैयारी हो रही है. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला से देश को संबोधित करेंगे. ऐसे में लाल किले की तरफ जाने वाली कई सड़के बंद रहेंगी.  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.

Published date india.com Updated: August 15, 2025 6:48 AM IST
Independence Day Traffic Alert: 15 अगस्त को है घूमने का प्लान, तो पहले देख लें ट्रैफिक एडवायजरी, कई रूट्स बंद, देखें लिस्ट

Independence Day Traffic Alert: 15 अगस्त पर अगर आपकी छुट्टी है और आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी को जरूर पढ़कर निकलें. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला से देश को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर लाल किला के आसपास के साथ-साथ पूरे शहर में सुरक्षा चौकस कर दी गई है. आज दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा.

इस अवसर पर कई सड़के बंद रहेंगी तो  दिल्ली में एंट्री लेने वाली कई गाड़ियों  पर प्रतिबंध लागू है. चलिए देखते हैं दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी.

यातायात निर्देशिका

15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत दिल्ली यातायात पुलिस यात्रियों को इन सड़कों पर ने जाने और उल्लिखित समय पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह देती है।#IndependenceDay#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/QUwl0rXCCW

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 13, 2025

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रात 12 बजे से ही हैं सड़के बंद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत कई इलाकों में यातायात सेवा प्रभावित रहेगी.  14 अगस्त की रात 12 बजे से ही लाल किला के आस-पास सड़कों पर आने वाले सभी यातायात को बंद कर दिया गया है. ये सड़के  15 अगस्त की दोपहर तक बंद रहेंगी. इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की कि वो लाल किले, इंडिया गेट जैसे प्रतिबंधित इलाकों के रूट्स पर आने से बचें.

ये सड़कें रहेंगी बंद

  1. नेताजी सुभाष मार्ग – दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक
  2. एस.पी. मुखर्जी मार्ग – यमुना बाजार से लाल किला
  3. चांदनी चौक रोड – फाउंटेन चौक से लाल किला
  4. निषाद राज मार्ग – रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
  5. लोथियन रोड – जीपीओ से फाउंटेन चौक

इन रूट्स पर जानें से बचें

  1.  आईएसबीटी से राजघाट तक रिंग रोड
  2. वजीराबाद से आईटीओ तक
  3. बाहरी रिंग रोड आईटीओ से लाल किला तक विकास मार्ग
  4. निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक महात्मा गांधी मार्ग
  5. दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एडवाइजरी

भारी गाड़ियों की नौ एंट्री

फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ आ रहे भारी वाहनों पर 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे से 15 अगस्त की दोपहर तक पूर्ण प्रतिबंध है. ये भारी वाहन दोपहर तक दिल्ली में एंट्री नहीं ले पाएंगे.  दिल्ली का बदरपुर बॉर्डर, करणी सिंह शूटिंग रेंज, सूरजकुंड गोल चक्कर, दुर्गा बिल्डर, मंगर चौकी नाका, डेरा फतेहपुर, सेक्टर 30 कट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आदि इलाके शामिल हैं. केवल अधिकृत लेबल या पास वाले वाहनों को ही प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.