Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल 17 जनवरी से शुरू, 5 दिनों तक ट्रैफिक रहेगा बाधित; इन रास्तों पर जानें से बचें

Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में अगले 5 दिनों तक कई रूट्स पर चलने से बचने की सलाह दी गई है.

Published date india.com Published: January 16, 2025 10:30 AM IST
Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory- File image

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड रिहर्सल (Republic Day Parade Rehearsal) की वजह से अगले 5 दिन तक यातायात बाधित रहेगा. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल 17 जनवरी से शुरू हो रही है. इस दौरान आम लोगों को कोई परेशानी न हो इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस व्यवस्था के तहत, यातायात के लिए कुछ मार्गों पर प्रतिबंध और बदलाव किए गए हैं, ताकि रिहर्सल के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान विशेष यातायात व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी को लागू रहेगी.

इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्यपथ-सी-हेक्सागन पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यातायात बंद रहेगा. उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग से जा सकते हैं. पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम रूट का उपयोग कर सकते हैं.

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

एडवाइजरी के मुताबिक विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा. दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन रूट का पालन करें और यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं.

(इनपुट: एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.