कोचिंग हादसे के बाद UPSC एस्पिरेंट ने CJI को लिखा पत्र, कहा- 'कुछ कीजिए हम नरक में जीने को...'

छात्र ने अपने पत्र में बताया कि राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाकों में बीते कई सालों से जलभराव हो जाता है. लोगों को घुटनों तक जमा नाले के पानी में चलना पड़ता है.

Written by: Gargi Santosh
Published: July 29, 2024, 7:41 PM IST

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है. इस लेटर में छात्र ने ‘राव IAS कोचिंग सेंटर’ के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अविनाश दुबे ने पत्र में कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ‘लापरवाही’ के कारण राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाके कई वर्षों से जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं.

अविनाश ने कहा- छात्र नारकीय जीवन जी रहा

दुबे ने पत्र में आगे लिखा, नालियों के जाम होने के कारण पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है. हमें सड़क पर घुटनों तक जमा नाले के पानी में चलना पड़ता है. दिल्ली सरकार और नगर निगम की उदासीनता के कारण छात्र नारकीय जीवन जी रहे हैं. छात्र ने शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल. साथ ही प्रभावी कदम उठाने के वास्ते अधिकारियों को निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है.

हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

अविनाश दुबे ने अपने पत्र में राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुई छात्रों की मौत को ‘वास्तव में परेशान करने वाला’ बताया. उसने सीजेआई से कहा- मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि तीन छात्रों की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें और हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करें.

दिल्ली पुलिस ने MCD को जारी किया नोटिस

इससे पहले सोमवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को नोटिस भेजा. इस नोटिस में पुलिस ने पूछा कि ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में ड्रेनेज सिस्टम की जिम्मेदारी किस अफसर की है? नोटिस में यह भी पूछा गया है कि इलाके में साफ-सफाई की जिम्मेदारी कौन देखता है? साथ ही क्षेत्र में ठेके पर भी काम देने का सवाल पूछा गया.

बेसमेंट में किस कारण घुसा पानी?

आपको बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘राव कोचिंग सेंटर’ के पास कथित जल निकासी प्रणाली उचित तरीके से काम नहीं कर रही थी. इसी कारण से सड़क पर बारिश का पानी इकट्ठा हो गया और कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में घुस गया. बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई. हालांकि, इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं पुलिस की जांच भी तेजी से आगे बढ़ रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.