Delhi Assembly Election: पानी की समस्या और अधूरे वादे... चुनाव से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों ने बताई जमीनी हकीकत

जल संकट के चलते राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है. कई इलाके ऐसे हैं, जहां पानी की सप्लाई घंटों तक बंद रहती है. अब क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं तो लोग ये मुद्दा उठा रहे हैं.

Published date india.com Published: January 14, 2025 10:37 AM IST
Delhi Assembly Election: पानी की समस्या और अधूरे वादे... चुनाव से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों ने बताई जमीनी हकीकत

चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों के मन में पानी की समस्या और अधूरे वादे हावी  हो रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को सीलमपुर रैली में शामिल हुए लोगों ने इलाके में अनियमित जल आपूर्ति सहित निगम व्यवस्था को लेकर असंतोष जताया. इस दौरान राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रैली निकाली और उस समय की बात याद दिलाई जब शहर पर शीला दीक्षित का शासन था. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित को शासन में जल अनियमिता की समस्याएं नहीं थी.

बता दें कि दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोग पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं. इसके अलावा कई इलाकों में पानी के टैंकर पर भी निर्भरता बढ़ गई है, लेकिन अक्सर टैंकर देर से आते हैं, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

‘बाजार से पानी खरीदने को हैं लोग मजबूर’

दिल्ली में चुनाव से पहले राहुल की पहली रैली उस इलाके में हुई, जो 2020 में सांप्रदायिक हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित था. दंगों में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. बाबरपुर के रहने वाले अमान खान ने गंदे पानी की शिकायत करते हुए कहा, ‘आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि वह दिल्ली के लोगों को साफ पानी की आपूर्ति कर रही है लेकिन इस क्षेत्र के लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं.’

जाफराबाद के जैकेट बाजार में काम करने वाले हजरत अली और मोहम्मद फैजी ने कहा कि उन्होंने राहुल की रैली में भाग लेने के लिए आधे दिन की छुट्टी ले ली. फैजी ने कहा, ‘हालांकि सरकार मुफ्त बिजली दे रही है लेकिन पानी की गुणवत्ता हमारे लिए एक बड़ी चिंता का विषय है. हम हर दिन बाजार से पानी खरीदते हैं.’ उन्होंने ‘आप’ के बारे में कहा, ‘हमने पार्टी को दो मौके दिए लेकिन अब हमें लगता है कि इस बार कांग्रेस को मौका दिया जाना चाहिए,’

‘आप’ अपने वादे पूरे करने में रही विफल

सीलमपुर की निवासी आफिया ने कहा, ‘हमने देखा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ. हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कहीं भी ऐसा हो. हम एक ऐसा राष्ट्र चाहते हैं, जहां हम बिना किसी डर के और पूरी आजादी के साथ रह सकें.’ कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने पर सभी महिलाओं को 2,500 रुपये देने के वादे का स्वागत करते हुए सीलमपुर की रहने वाली एक महिला सादिया ने कहा, ‘इससे राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा.’ उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि ‘आप’ ने जो वादा किया था, वो उसे पूरा करने और क्षेत्र के विकास में विफल रही. कांग्रेस जब सत्ता में थी तो विकास कार्य किये थे. हालांकि उनके पास शीला दीक्षित जैसा कोई नेता नहीं है.’

(Source- IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.