By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दिल्ली में यमुना ने दिखाया अब तक का सबसे रौद्र रूप, 1978 सहित सारे रिकॉर्ड तोड़े, जानें कितना है जलस्तर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है. यमुना से लगे दिल्ली के तमाम निचले इलाकों में पानी भर गया है.
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आज बुधवार को इसका जलस्तर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया. यह खतरे के निशान से करीब दो मीटर अधिक है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार बुधवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया. लेकिन दोपहर होते-होते यह 207.55 मीटर पर पहुंच गया.
नीचे टेबल में देखें 12 जुलाई को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से कब कितना पानी छोड़ा गया
समय कितना क्यूसेक पानी छोड़ा
- 01:00 बजे – 223730
- 02:00 बजे – 217012
- 03:00 बजे – 213699
- 04:00 बजे – 213699
- 05:00 बजे – 207064
- 06:00 बजे – 202476
- 07:00 बजे – 190837
- 08:00 बजे – 256100
- 09:00 बजे – 153768
- 10:00 बजे – 287210
- 11:00 बजे – 136274
- 12:00 बजे – 136274
- 13:00 बजे – 133429
Flood in Yamuna: जलस्तर के सारे रिकॉर्ड टूटे, जलमग्न हुए दिल्ली के कई इलाके, तस्वीरों में देखें कैसी है जिंदगी
यहां देखें दिल्ली के पुराने लोहे के पुल पर आज पानी का स्तर किस तरह से लगातार बढ़ता चला गया
समय यमुना में जलस्तर
01:00 बजे – 206.90
02:00 बजे – 206.95
03:00 बजे – 206.98
04:00 बजे – 207.06
05:00 बजे – 207.08
06:00 बजे – 207.14
07:00 बजे – 207.18
08:00 बजे – 207.25
09:00 बजे – 207.32
10:00 बजे – 207.37
11:00 बजे – 207.38
12:00 बजे – 207.48
13:00 बजे – 207.55
1978 में था 207.49 मीटर
मालूम हो कि मंगलवार को जलस्तर 206.24 मीटर तक पहुंचने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया था. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जलस्तर 203.58 मीटर था. ओआरबी पर यमुना का सर्वाधिक जलस्तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था. उस समय हथिनी कुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.
2019 में छोड़ा गया 8.28 लाख क्यूसेक पानी
साल 2013 में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बाढ़ नहीं आई. 2019 में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन जलस्तर 206.6 मीटर तक ही पहुंचा था और बाढ़ नहीं आई थी. गत 9 जुलाई को हथनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था.
दो दिन पहले 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
बाद में उस रात अतिरिक्त तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बाद सोमवार 10 जुलाई की सुबह लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हथनी कुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया. बुधवार को नदी में और पानी छोड़ा गया, जिसके बाद दिल्ली में जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया. माना जा रहा है कि अगर यमुना का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो ये 45 साल पुराने सर्वाधिक जलस्तर के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. (इनपुट्स सहित)
Also Read:
-
Aaj Ka Mausam 10 February: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक मौसम में बदलाव, जानें आज के लिए क्या है IMD फोरकास्ट
-
Aaj Ka Mausam 9 February: बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अटैक, 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी
-
कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? जानें ऐसा बताने वाले मौसम विभाग का इतिहास, देश में ऐसे शुरू हुआ था वेदर रिपोर्ट का सिलसिला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Delhi Flood News
- 10 day weather
- 10 days weather in delhi
- Delhi weather
- rain weather today
- rain weather today at my location
- weather
- weather 10 days
- weather at my location today
- weather delhi
- weather Forecast
- weather in delhi 10 days
- weather in noida
- weather noida
- weather report
- Weather Report Today
- weather this week
- Weather Today
- weather today at my location
- weather tomorrow