G20 Summit 2023: जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में क्या खुला रहेगा क्या बंद? यहां है पूरी LIST

Delhi Police Advisory on G20 Summit: दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान स्कूल-कॉलेज समेत कई तरह की सेवाओं को बंद (School Closed) भी रखा गया है. सम्मेलन में कई वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे,

Published date india.com Updated: September 6, 2023 10:50 AM IST
G20 Summit

G20 Summit in Delhi: जी-20 सम्मेलन (G20 Summit) के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है. प्रगति मैदान में नवनिर्मित ‘भारत मंडपम’ में 9 और 10 सितंबर को सम्मेलन का आयोजन होना है. इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं. इस दौरान स्कूल-कॉलेज समेत कई तरह की सेवाओं को बंद (School Closed) भी रखा गया है. 2 दिवसीय सम्मेलन में शीर्ष वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. उनकी जगह उनका प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होगा. दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. इन सबके बीच दिल्ली पुलिस की तरफ से ऑनलाइन डिलिवरी (Online Delivery) पर भी दिशा-निर्देश आया है. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली जिले में दवाओं को छोड़कर सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर रोक रहेगी. विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जी-20 को लेकर 25 अगस्त को पुलिस की तरफ से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी (Delhi Police Traffic Advisory) में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

G20 Summit में इन सेवाओं को इजाजत

उन्होंने कहा, ‘आवश्यक सेवाएं जैसे डाक और चिकित्सा सेवाएं, मेडिकल जांच के लिए नमूना एकत्र करने की नई दिल्ली में इजाजत होगी. जिले में वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की अनुमति भी नहीं होगी, लेकिन दवाओं की डिलीवरी की जा सकेगी.’ उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों का ‘सम्मान’ किया जाएगा. वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘उच्चतम न्यायालय स्टेशन’ को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. यादव ने कहा कि जिन लोगों ने नई दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा करने की अनुमति होगी. हालांकि मांगने पर उन्हें अपनी टिकट, बुकिंग की जानकारी आदि वैध दस्तावेज दिखाने होंगे.’

Online Delivery

G20 Summit 2023 PM Modi आज से इंडोनेशिया के दौरे पर

VVIP रूट पर नहीं बंद होंगे मेट्रो स्टेशन

दिल्ली पुलिस ने जी20 सम्मेलन की तैयारियों के तहत DMRC से मेट्रो के उन स्टेशन के गेट बंद रखने का आग्रह किया था, जो वीवीआईपी के ठहरने के स्थानों, उनके आने-जाने के मार्गों और आयोजन स्थल की तरफ खुलते हैं. हालांकि बाद में यह अनुरोध वापस ले लिया गया. पुलिस ने सोमवार को DMRC के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को भेजे एक पत्र में कहा कि वह ‘प्रशासनिक आधार’ पर अपना अनुरोध वापस ले रही है. DMRC को शनिवार को भेजे गए पहले पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जी-20 सम्मेलन के तहत सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए खान मार्केट के तीन, मोती बाग के 2 और ITO मेट्रो स्टेशन के पांच द्वार समेत 20 से अधिक मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद रखने की ‘आवश्यकता’ है. बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने DMRC के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि इस कार्यालय ने 39 मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद करने के संबंध में शनिवार को जो अनुरोध पत्र भेजा था, उसे ‘प्रशासनिक आधार पर’ वापस लिया जाता है.

देखें VIDEO

जी-20 में कौन-कौन से देश

मालूम हो कि जी-20 सम्मेलन में 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और यूरोपीय संघ एवं आमंत्रित देशों के शीर्ष अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है. जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

G20 Summit: Delhi All Set To Welcome Dignitaries | What's Closed, What's Open in National Capital

क्या बंद रहेगा, क्या खुला?

  • 9 और 10 सितंबर को G-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.
  • सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, शिक्षण संस्‍थान, बैंक और वित्‍तीय संस्‍थान बंद रहेंगे.
  • धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ और भीकाजी कामा प्लेस को ‘संवेदनशील क्षेत्र’ घोषित किया गया है.
  • शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में क्लाउड किचन और डिलीवरी सेवाओं की इजाजत नहीं होगी.
  • नई दिल्ली इलाके में सिर्फ दवाओं की डिलीवरी की जा सकेगी.’
  • विनियमित क्षेत्र में किराना स्टोर, ATM और मेडिकल स्टोर जैसी जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी.
  • राजधानी दिल्ली में कहीं भी यात्रा करने के लिए मेट्रो सेवाएं खुली रहेंगी.
  • अगर आपको सेंट्रल दिल्ली के किसी भी इलाके में जाना है तो पहले से योजना बनाकर मेट्रो का विकल्प चुनें.
  • प्रगति मैदान (सुप्रीम कोर्ट) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी.
  • नई दिल्ली जिले के नियंत्रित क्षेत्र के सभी थिएटर और रेस्तरां बंद रहेंगे.
  • नियंत्रित क्षेत्र में कारों और साइकिलों समेत वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.
  • जिन लोगों ने नई दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो एयरपोर्ट या या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा की अनुमति होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.