दिल्ली वालों ने ठुकराए DDA के फ्लैट, डिस्काउंट के बावजूद भी नहीं मिल रहे खरीदार
जहां लोगों को कई बार ढूंढने पर भी रहने को घर नहीं मिलता वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की पांच हाउसिंग स्कीमों के करीब 34 हजार फ्लैट अभी भी खाली पड़े हैं. भारी डिस्काउंट के बावजूद भी इन फ्लैटों को कोई खरीदार नहीं मिल रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में अकसर लोगों को अपने आवास के लिए घर खरीदने में मुश्किलें होती हैं. लेकिन इन सब के बावजूद भी आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली में जहां एक तरफ लोगों को घर नहीं मिलता, वहीं दूसरी तरफ डीडीए के 34 हजार फ्लैट यहां खाली पड़े हैं. माना जा रहा है कि इन फ्लैटों को पिछले तीन साल में लॉन्च की गई पांच बड़ी हाउसिंग स्कीमों के तहत बनाकर तैयार किया जा रहा था. लेकिन अब भारी डिस्काउंट के बावजूद भी इन फ्लैट्स को कोई खरीदने के लिए तैयार नहीं हो रहा.
बता दें कि डीडीए के इतनी बड़ी संख्या में फ्लेट्स न बिकने पर गुरुवार को संसद में इस मुद्दे के बारे में बताया गया कि इस समय दिल्ली में कुल 34,052 फ्लैट्स मौजूद हैं. जिनमें से 31,487 यूनिट्स तो केवल नरेला में ही स्थित हैं.
किन वजहों से खरीदार मोड़ रहे हैं मुंह?
डीडीए के इन 34 हजार फ्लैट्स को जब खरीदार न मिलने की वजह दिल्ली के रियलएस्टेटएक्सपर्ट्स और खरीदारों से पूछी गई तो उन्होंने इसकी मुख्य वजहें बताईं.
1. लोकेशन बहुत दूर
2. फ्लेट्स के पास नहीं है कोई मेट्रोकनेक्टिविटी, फ्लेट्स के पास नहीं स्कूल-हॉस्पिटल
Add India.com as a Preferred Source
3. एक्सपर्ट्स का मानना है कि खरादारDDA फ्लैटों की बिल्डक्वालिटी और मेंटेनेंस पर पुराना नहीं कर पा रहे हैं. और इनकी रीसेलवैल्यू बहुत कम होती है.
खरीदारों को आकर्षित करने के लिए तैयार की जा रही है योजना
बता दें कि दिल्ली में अनसोल्डइन्वेंट्री को कम करने और इन फ्लेट्स को खरीदने के लिए खरीदारों को आकर्षित करने के लिए DDA ने 2025-26 में यहां दोबड़ेप्रोजेक्ट्स को शुरू करने का प्लॉन बना रहा है. पहले प्रोजेक्ट के तहत कड़कड़डूमाटॉवरिंगहाइट्स बनाकर तैयार की जाएगी और दूसरा दिल्लीकापहलाट्रांजिट-ओरिएंटेडडेवलपमेंटप्रोजेक्ट बनाने की तैयारी भी की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.