जयपुर में कुदरत का अनोखा करिश्मा, 21 साल की महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

राजस्थान के जयपुर में स्थित एक अस्पताल में 21 वर्षीय महिला ने 4 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है.  फिलहाल सभी बच्चों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

Published date india.com Published: August 7, 2024 12:53 PM IST
जयपुर में कुदरत का अनोखा करिश्मा, 21 साल की महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

कुदरत हमेशा ही समय समय पर अपने चमत्कार दिखाती रहती है. ऐसा ही एक चमत्कार जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में दिखा जहां 21 साल की एक महिला ने सोमवार (6 अगस्त) को एकसाथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. इन चारों बच्चों में दो बेटे और बेटियां शामिल हैं.  अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक अभी सभी बच्चों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है क्योंकि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी.

अस्पताल प्रशासन ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा पहली  बार इस अस्पताल में हुआ है कि जब महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया हो. इससे पहले अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया था. अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक महिला की स्थिति स्थिर है. परिवाक के लोग इस घटना को भगवान की लीला बता रहे हैं. साथ ही बोल रहे हैं कि ऐसा चमत्कार भाग्य वालों के घरों में ही होता है.

बिना सर्जरी के पैदा हुए चार बच्चे

सूत्रों की मानें तो राजस्थान के जयपुर के एक अस्पताल में दौसा की रहने वाली 21 साल की संतोष प्रजापति को भर्ती कराया गया था. जहां संतोष प्रजापति को लेबर  पेन हुआ था जिसके बाद उन्हें यूनिट 6 में भेजा गया.  जिसके बाद महिला की नॉर्मल डिलीवरी की गई. इस दौरान उन्होंने  4 बच्चों को जन्म दिया. बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी.

प्रेग्नेंशी की दौरान इन बीमारियों से जूझ रही थी महिला

डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को खून की कमी हो गई थी. इसके अलावा महिला बीपी की परेशानी का सामना कर रही थीं. कई बार उन्हें पेट दर्द की समास्या का भी सामना करना पड़ रहा था.  ऐ

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.