सुरक्षा घेरा तोड़ राजनाथ सिंह के पास पहुंचा नन्हा बच्चा, इस अंदाज में लगाई मां के ट्रांसफर की गुहार

दसवीं कक्षा का एक छात्र ने सोमवार को राजनाथ सिंह का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की. बच्चे ने ये सब अपनी मां के ट्रांसफर के लिए किया.

Published date india.com Published: September 23, 2024 9:59 PM IST
सुरक्षा घेरा तोड़ राजनाथ सिंह के पास पहुंचा नन्हा बच्चा, इस अंदाज में लगाई मां के ट्रांसफर की गुहार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जयपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया, और कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह वहां से जाने लगे, तो एक स्टूडेंट उनके सुरक्षा घेरे में घुस गया. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को बाहर धकेलने की कोशिश की, लेकिन राजनाथ सिंह ने उसे अपने पास बुला लिया.

इसके बाद रक्षा मंत्री ने उस बच्चे की बात सुनी. छात्र ने कहा कि वह 10वीं क्लास में पढ़ता है और जयपुर में अकेला रहता है. क्योंकि उसकी मम्मी झालावाड़ में सरकारी टीचर हैं, और उनका ट्रांसफर यहां नहीं हो पा रहा है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने सोशल मीडिया पर फिर मचाया धमाल, तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस | PHOTOS

बच्चे की बात सुन रक्षा मंत्री ने लिया ये एक्शन

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि छात्र ने रक्षा मंत्री को अपने मम्मी के ट्रांसफर की एप्लीकेशन भी दी है. जिस पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए राजनाथ ने फॉरवर्ड कर दिया.

कार्यक्रम को संबोधित कर क्या बोले राजनाथ सिंह?

सैनिक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, कि नए सैनिक स्कूल भी ‘पीपीपी’ मॉडल के तहत स्थापित किए जा रहे हैं. पीपीपी को उन्होंने ‘सार्वजनिक निजी भागीदारी’ के बजाय ‘निजी सार्वजनिक भागीदारी’ के रूप में परिभाषित किया. ताकि निजी क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया जा सके.

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने जिन 100 नए सैनिक स्कूल की स्थापना का लक्ष्य रखा है. वह केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से नहीं बल्कि नहीं ‘पीपीपी’ मॉडल यानी ‘निजी सार्वजनिक भागीदारी’ के आधार पर स्थापित और संचालित किये जा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.