ऑपरेशन में खराब की जगह निकाली सही किडनी, डॉक्टर गिरफ्तार, महिला की मौत

डॉक्टर संजय धनखड़ ने लापरवाही से यूरोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक के बिना ऑपरेशन कर दिया था.

Published date india.com Updated: August 5, 2024 11:11 AM IST
धनखड़ हॉस्पिटल
धनखड़ हॉस्पिटल

राजस्थान के झुंझुनूं के धनखड़ अस्पताल में 15 मई को नूआं गांव की रहने वाली ईद बानो ने ऑपरेशन करवाया था. ये ऑपरेशन डॉक्टर संजय धनखड़ ने किया था. ईद बानो की एक किडनी में इन्फेक्शन था, दूसरी स्वस्थ थी. लेकिन डॉक्टर संजय धनखड़ ने लापरवाही से यूरोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक के बिना ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के बाद ईद बानो की तबियत और बिगड़ी तो मालूम चला कि संक्रमित के बजाय स्वस्थ किडनी निकाल दी है.

इस महिला की अब करीब ढाई महीने बाद जयपुर के एक अस्पताल मौत हुई है. ऑपरेशन के बाद से ईद बानो का इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा था, यहीं उनकी मौत हो गई. उनके शव को आज उनके गांव ले जाया जाएगा.

डॉ. संजय धनखड़ गिरफ्तार

मई में ही गलत ऑपरेशन के लिए ये मामला प्रशासन के सामने आने पर सख्ती से एक्शन लिया गया था. गलत ऑपरेशन करने के बाद भी डॉक्टर अपने कृत्यों पर शरमिंदा होने के बजाय गलती पर गलती किए जा रहे थे. उन्होंने पीड़िता के परिवार को पैसों का लालच भी देना चाहा था. जिसके बाद संजय धनखड़ की गिरफ्तारी हुई थी.  धनखड़ जेल में बंद है, जिला एवं सेशन न्यायालय से डॉक्टर की जमानत याचिका भी खारिज है.

हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई

डॉ. धनखड़ के द्वारा किए इस कांड के बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच की थी. जांच में ये आरोप लगे थे.

-इलाज में लापरवाही.
-बगैर यूरोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक के आपरेशन.
-किडनी निकालने के बाद उसके निस्तारण में बायोवेस्ट कानून का पालना नहीं.

हाईकोर्ट में डॉक्टर उनकी याचिका पर सुनवाई लंबित है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये भी पढे़ं-

सबसे उम्रदराज सांसदों वाली 18वीं लोकसभा, लगातार बढ़ी है सांसदों की औसत उम्र | Explained

दिल्ली: क्रेटा कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, कार-बाइक जलकर खाक, दोनों ड्राइवर ज़िंदा बचे

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.