Politics Is Another Name For Ups And Downs Everyone Has To Go Through It Says Vasundhara Raje
राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे का छलका दर्द, बोलीं- राजनीति में लोगों को हो रहा पद का मद...
Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने बताया कि एक नेता को जिंदगी में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. बता दें कि मदन राठौड़ राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए.
जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में मदन राठौड़ ने शनिवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) भी मौजूद थीं. उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा को आभार देना चाहती हूं कि उन्होंने मदन राठौड़ जैसे ईमानदार कार्यकर्ता को भाजपा की कमान सौंपने का काम किया है.
राजनीति में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है
राठौड़ के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री का दर्द छलककर सामने आ गया है. उन्होंने कहा- कि राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है और हर एक को इससे गुजरना पड़ता है. वसुंधरा राजे ने कहा- ऐसे हर व्यक्ति को तीन चीजें ध्यान में रखनी चाहिए- पद, मद और कद. इन पर सबकों ध्यान देने की जरूरत है, पद और मद स्थाई नहीं हैं. तीनों में सिर्फ एक चीज स्थाई है- कद, जो अच्छा काम करते हैं. लोग आपको याद करते हैं और कद हमेशा बना रहता है.
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी
उन्होंने आगे कहा, कि पद का मद होने से कद भी कम हो जाता है. आज के दौर में ऐसा होता रहता है, लेकिन एक ऐसा कार्यकर्ता (मदन राठौड़) है, जो कभी पद का मद नहीं करेगा. आप लोगों को सर आंखों पर लेकर, आगे चलाने की बात करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा. ऐसे कार्यकर्ता की पार्टी को जरूरत भी थी. इसी वजह से भाजपा दुनिया की इतनी बड़ी पार्टी बनी है. इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष को इतनी जिम्मेदारी दी जाती है. सबसे बड़ा पद जनता का प्यार और चाहत है, जिसे कोई नहीं छीन सकता.
मदन राठौड़ सभी को साथ लेकर काम करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मदन राठौड़ सभी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे. यह बहुत मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग फेल भी हुए हैं. लेकिन मुझे विश्वास है कि इस काम को मदन पूरी तरह से करने की न केवल कोशिश करेंगे, बल्कि जमीन पर लाने का काम करेंगे.
पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलें मदन राठौड़?
वहीं मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेशभर से पधारे भाजपा पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की गौरवमयी उपस्थिति में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने आगे लिखा- पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं आप सभी के साथ व सहयोग से उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.